ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

BJP MLC टुन्नाजी पांडे के भाई तेजस्वी के साथ आये, RJD की सदस्यता ली

PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले तेजस्वी यादव लगातार अपनी पार्टी को मजबूत करने में जुटे हुए हैं. तेजस्वी यादव ने बीजेपी एमएलसी टुन्ना जी पांडे के भाई बच्चा जी पांडे को अपने साथ जोड़

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले तेजस्वी यादव लगातार अपनी पार्टी को मजबूत करने में जुटे हुए हैं. तेजस्वी यादव ने बीजेपी एमएलसी टुन्ना जी पांडे के भाई बच्चा जी पांडे को अपने साथ जोड़ लिया है. तेजस्वी यादव ने बच्चा जी पांडे को आरजेडी की सदस्यता दिला दी है. बच्चा जी पांडे आज आरजेडी की बैठक के दौरान ही राबड़ी आवास पहुंचे हैं. 

बच्चा जी पांडेय पहले से लोजपा के साथ जुड़े हुए थे. वह लोजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं, लेकिन चुनाव हार गए. अब बच्चा जी पांडेय आरजेडी का दामन थाम लिए हैं. 

बच्चा जी पांडेय के बड़े भाई टुन्ना जी पांडेय बीजेपी में रहते हुए लालू प्रसाद की जमकर तारीफ करते हैं. यही नहीं नीतीश सरकार पर जमकर भड़ास भी निकालते हैं. टुन्ना जी पांडेय कई बार आरोप लगा चुके हैं कि बिहार में शराबबंदी के नाम पर नीतीश कुमार दिखावा करते हैं. कहते हैं कि बिहार में शराबबंदी है, लेकिन आज घर-घर शराब मिल रहा है. बिहार में कानून व्यवस्था की कोई चीज नहीं रह गया है. बिहार में क्राइम चरम पर है. पिछले साल नवंबर में टुन्ना जी पांडेय ने रांची के रिम्स जाकर लालू प्रसाद से मुलाकात भी की थी. 

टैग्स