ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

BJP MLC संजय मयूख की रिपोर्ट निगेटिव आयी, पार्टी के बड़े नेताओं से खतरा टला

PATNA : भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी संजय मयूख की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आ गई है. राहत की बात यह है कि संजय मयूख कोरोना निगेटिव पाए गए है और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बा

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी संजय मयूख की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आ गई है. राहत की बात यह है कि संजय मयूख कोरोना  निगेटिव पाए गए है और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बिहार से लेकर केंद्र तक के बड़े पार्टी नेताओं पर से संक्रमण का खतरा टल गया है. विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के बाद संजय मयूख का भी टेस्ट सैंपल लिया गया था और अब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है.

विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने संजय मयूख को दूसरी बार एमएलसी निर्वाचित होने पर शपथ दिलवाई थी. संजय मयूख शपथ ग्रहण के बाद दिल्ली चले गए थे. बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के तौर पर वह लगातार पार्टी मुख्यालय में सक्रिय थे. संजय मयूख बिहार बीजेपी नेताओं के साथ-साथ पार्टी के केंद्रीय नेताओं के बीच संपर्क में थे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, निर्मला सीतारमण, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय समेत कई लोगों से उनका मिलना जुलना हुआ था. दिल्ली पार्टी मुख्यालय में आने वाले हर नेता से संजय मयूख का वास्ता पड़ा था. ऐसे में अगर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आती तो संक्रमण का खतरा बीजेपी के अंदर बड़े पैमाने पर जाता.

लेकिन अब संजय मयूख की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद सब ने राहत की सांस ली है. इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार समेत मुख्यमंत्री आवास के 16 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है. विधान पार्षद गुलाम गौस को सुनील सिंह समेत अन्य नेताओं के टेस्ट सैंपल रविवार को लिए गए हैं जिनकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है.