ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

BJP को हीरो से बनाना है जीरो, नीतीश को ममता का साथ, बोली ... मुझे नहीं है कोई ऐतराज

DESK : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कोलकाता में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात की। राज्य सचिवालय 'नबन्ना' में दीदी से मुलाकात के बा

BJP को हीरो से बनाना है जीरो, नीतीश को ममता का साथ, बोली ... मुझे नहीं है कोई ऐतराज
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कोलकाता में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात की। राज्य सचिवालय 'नबन्ना' में दीदी से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने साझा प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि- हमारे बीच बहुत अच्छी बात हुई है। आवश्यकता अनुसार हम भविष्य में अन्य पार्टियों को साथ में लाकर बातचीत करेंगे।


नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा के खिलाफ सभी को सतर्क होना है। इसलिए हम सभी के साथ बातचीत कर रहे हैं। नीतीश ने कहा कि ममता जी से मेरा पुराना संबंध है। हमलोगों को ज्यादा से ज्यादा मिलकर लोकसभा चुनाव के लिए साथ आना है। हम लोगों की अच्छी और पॉजिटिव बातचीत हुई है। भाजपा इतिहास बदल देंगे या क्या कर देंगे? सभी को सतर्क होना है, इसलिए हम सभी के साथ बातचीत कर रहे हैं। आवश्यकता अनुसार हम भविष्य में अन्य पार्टियों को साथ में लाकर बातचीत करेंगे


वहीं, इस मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि- हम सब साथ है। मुझे कोई ऐतराज नहीं है। देश की जनता भाजपा के खिलाफ लड़ेगी। आज हमने नीतीश विकास के बारे में नीतीश जी से बात हुई है। राजनीति पर भी चर्चा हुई है। मैंने नीतीश कुमार से बस एक ही निवेदन किया है कि जिस जयप्रकाश जी का आंदोलन बिहार से शुरू हुआ, अगर हम वहीं पर सर्वदलीय बैठक करते हैं, तो हम तय कर सकते हैं कि हमें आगे कहां जाना है।


इसके आगे उन्होंने कहा कि -  सबसे पहले हमें यह संदेश देना होगा कि हम एक हैं। मैंने पहले भी कहा है कि मुझे कोई आपत्ति नहीं है। मेरा कोई अहंकार नहीं है। मैं चाहती हूं कि भाजपा जीरो हो जाए। ये लोग मीडिया के सहारे और झूठ से बड़े हीरो बन गए हैं।