ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

BJP को औकात दिखाते रहेंगे, बोली आरजेडी..राजद के जिन्दगी का बड़ा हिस्सा भाजपा को हैसियत बताने में कटी

PATNA: आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि राजद के जिन्दगी का बड़ा हिस्सा बीजेपी को उसकी हैसियत बताने में कटी है उन्होंने कहा कि भाजपा को उसकी हैसियत दिखाते रहेंगे। पटना में मीडिया

BJP को औकात दिखाते रहेंगे, बोली आरजेडी..राजद के जिन्दगी का बड़ा हिस्सा भाजपा को हैसियत बताने में कटी
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि राजद के जिन्दगी का बड़ा हिस्सा बीजेपी को उसकी हैसियत बताने में कटी है उन्होंने कहा कि भाजपा को उसकी हैसियत दिखाते रहेंगे। पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए मनोज झा ने यह बातें कही। उन्होंने बीजेपी से कहा कि इसे चेतावनी समझिये तो कोई दिक्कत नहीं है। बीजेपी 4 महीने तक ED और CBI के जरिए विपक्षी पार्टियों को उलझाने का प्रयास करेगी। राजद अपने जन्मकाल से ही BJP के संकीर्ण विचार और उनकी धुर्वीकरण की राजनीति का विरोध करता रहा है। हमलोगों ने कभी तराजू पर तौल कर राजनीति नहीं की है। 


मनोज झा ने कहा कि आज इनकम टैक्स CBI और ED की अधिक सक्रियता दिख रही है। 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठित है लेकिन उससे पहले ये तमाम स्टेट में ED और CBI को काम पर लगा दिया गया हैं। क्योंकि ये पोलटिकली तौर पर नहीं लड़ सकते और न ही पोलटिकली लड़ने में सफल ही होते हैं। इनके निशाने पर तेजस्वी यादव, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल हैं। लोकसभा चुनाव से पहले सबको 4 महीने तक उलझा कर बीजेपी रखेगी। मनोज झा ने पूछा कि मैं कहना चाहता हूं डर और भय की राजनीति में कभी पढा भी है कि राम क्या हैं? हेमंत सोरेन को उठा लो, तेजस्वी को उठा लो, भगवत मान को उठा लो ताकि 4 महीने सबको उलझा के रखो यही बीजेपी की मंशा है। राजद के ज़िन्दगी का बड़ा हिस्सा BJP को उसकी हैसियत बताने में कटी है और हम BJP को हैसियत दिखाते रहेंगे। इसे चेतावनी भी समझी जाय तो कोई दिक्कत नही है।


मनोज झा आगे कहते हैं कि मैं बिना किसी डर और भय के यह बात बोल रहा हूँ। हमे खबर है कि सिर्फ मुझे ही नहीं देश के तमाम दलों को 22 तक उलझा के रखा जाएगा। तेजस्वी पर ED और सीबीआई की दबिश पर मनोज झा न कहा कि एक बात तो मैं निश्चित तौर पर कहूंगा सिर्फ बिहारी नहीं अलग-अलग राज्यों में अधिकारी ईमानदार है वह तैयार नहीं हो रहे और उन्हें कहा जा रहा है कि तेजस्वी यादव को समन भेजो इसको उठाओ उनको उलझाओ तेजस्वी को उठाओ, हेमंत को उठाओ, भगवत मान को उठाओ। क्योंकि बीजेपी को पता है कि बिहार में महागठबंधन के आगे उनकी नहीं चलेगी। 


उन्होंने कहा कि आने वाले 4 महीने ये लोग तेजस्वी को लालू को झारखंड में हेमंत को दिल्ली में केजरीवाल, स्टालिन साहब के मंत्रिमंडल  के लोगों को भय दिखाने का काम करेंगे। परेशान हैं सारे अधिकारी,क्योंकि कई ईमानदारी भी है। राम मंदिर उद्घाटन पर मनोज झा ने कहा कि राम का परिचय क्या मैंने मोदी या BJP से जाना है. राम हृदय में होना चाहिए..अगर कोई व्यवस्था होती भगवान धरती पर आते तो सबके पहले BJP वाले को कहते कि झूठे राम राम करने वाले हो तुमलोग। उन्होंने कहाकि BJP के पास अगर ED, CBI है तो मेरे पास भारत माँ हैं.


महागठबंधन में मतभेद के मसले पर कहा कि कहीं कोई दबाव नही है महागठबंधन की उपज दबाव के बीच से हुई है.नीतीश कुमार को संयोजक बनाने के ऊपर कहा कि जैसे आपने सुना है उसी तरह मैंने भी सुना है. राजद चाहती है कि नीतीश कुमार संयोजक बने. भाजपा का कोई बड़ा नेता में हिम्मत है तो लालू यादव से बैठकर धर्म पर बात कर ले. उतना तो छोड़िए हमारे प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव से बैठकर धर्म पर बात कर ले शक्ति यादव संस्कृत में हनुमान चालीसा पढ़ सकते हैं क्या कोई बीजेपी का नेता पढ़ सकता है.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें