ब्रेकिंग
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, 20 स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन; दो दिन चलेंगी विशेष ट्रेनेंबिहार STF की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में हथियारों के साथ तीन अपराधी अरेस्ट, एक मोस्ट वांटेड को भी दबोचाबिहार में डबल मर्डर से सनसनी: पेड़ काटने पर भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतारा, मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्याखेत में मिला किसान का खून से सना शव, भूमि विवाद में पीट-पीटकर हत्या की आशंकाबिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: रात 8 बजे से 24 घंटे बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, लागू होने जा रहा नया सिस्टमबिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, 20 स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन; दो दिन चलेंगी विशेष ट्रेनेंबिहार STF की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में हथियारों के साथ तीन अपराधी अरेस्ट, एक मोस्ट वांटेड को भी दबोचाबिहार में डबल मर्डर से सनसनी: पेड़ काटने पर भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतारा, मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्याखेत में मिला किसान का खून से सना शव, भूमि विवाद में पीट-पीटकर हत्या की आशंकाबिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: रात 8 बजे से 24 घंटे बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, लागू होने जा रहा नया सिस्टम

बीजेपी की उत्पत्ति ही घोटाले से हुई है, मंत्री विजेंद्र यादव का तीखा हमला

PATNA : बिहार में कल यानी बुधवार को तेजस्वी यादव के जन्मदिन को यादगार बनाते हुए नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया, जिसके बाद से विपक्ष लगातार हमलावर नज़र आ रही है। इसको लेकर अब बिहार

बीजेपी की उत्पत्ति ही घोटाले से हुई है, मंत्री विजेंद्र यादव का तीखा हमला
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कल यानी बुधवार को तेजस्वी यादव के जन्मदिन को यादगार बनाते हुए नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया, जिसके बाद से विपक्ष लगातार हमलावर नज़र आ रही है। इसको लेकर अब बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब काम मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हो रहा है तो श्रेय भी मुख्यमंत्री को ही जाएगा।




बीजेपी के घोटाले वाले बयान पर विजेंद्र यादव ने कहा है कि बीजेपी की उत्पत्ति शायद घोटाले से ही हुई है। उन्हें घोटाले की ज्यादा जानकारी है। मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि घोटाले जैसी कोई बात नहीं है। वहीं, पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह को लेकर ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि पहली बार 2 साल पहले वह विधायक बना है। उसे कुछ भी जानकारी नहीं है। उसके पास अनुभव की कमी है। 




कुढ़नी विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर विजेंद्र यादव ने कहा कि ये सीट आरजेडी की है। आगे क्या निर्णय होगा वह पार्टी आपस में बैठकर निर्णय लेगी। आपस में बैठकर महागठबंधन के लोग तय कर लेंगे कि कौन चुनाव लड़ेगा। उन्होंने ये भी कहा कि जब से नीतीश कुमार ने बीजेपी का दामन छोड़ा है और महागठबंधन का दामन थामा है, उसके बाद से भारतीय जनता पार्टी लगातार मुख्यमंत्री पर हमलावर है।  

टैग्स