ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

भाजपा की राह पर आप, अयोध्या से निकालेगी तिरंगा यात्रा

DESK : आम आदमी पार्टी ने पूरी मजबूती के साथ आगामी यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है. इसके लिए पार्टी ने बेहद खास तैयारियां की है. वैचारिक रुप से भाजपा के हिंदुत्व औ

भाजपा की राह पर आप, अयोध्या से निकालेगी तिरंगा यात्रा
First Bihar
2 मिनट

DESK : आम आदमी पार्टी ने पूरी मजबूती के साथ आगामी यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है. इसके लिए पार्टी ने बेहद खास तैयारियां की है. वैचारिक रुप से भाजपा के हिंदुत्व और राष्ट्रवाद को टक्कर देने की रणनीति पर आम आदमी पार्टी विशेष रणनीति पर काम कर रही है. विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी में है. 


आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर भाजपा को अलग तरीके से घेरने की तैयारी में हैं. आगामी 14 सितंबर को भगवान श्रीराम के जन्मस्थान अयोध्या से तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी में है. दिलचस्प बात तो यह है कि यह तिरंगा यात्रा श्रीरामजन्मभूमि के सामने भी रुकेगी. 


बताते चलें कि इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व दिल्ली के डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के दूसरे नंबर के नेता मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह करेंगे. मालूम हो कि आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रवाद के मुद्दे पर भाजपा को चोट पहुंचाने के लिए नई रणनीति बनाई है. इसकी शुरुआत में दिल्ली के सरकारी स्कूलों में देशभक्ति के सिलेबस को शामिल किया गया है. 


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आम आदमी पार्टी यूपी में तिरंगा यात्रा निकाल कर हिंदू धर्म की सद्भावना और राष्ट्रवाद को नए तरीके से परिभाषित करना चाहते हैं. बता दें कि आम आदमी पार्टी इन दिनों यूपी के अलावा उत्तराखंड और गुजरात में अपने पांव जमाने की कोशिश में है. उत्तराखंड में पार्टी ने भारतीय सेना के पूर्व कर्नल अजय कोठियाल को अपने सीएम चेहरे के तौर प्रोजेक्ट किया है. वहीं अपनी हिंदुवादी छवि गढ़ने के लिए आम आदमी पार्टी ने सरकार में आने पर उत्तराखंड को देश की आध्यात्मिक राजधानी बनाने का वायदा किया है.

टैग्स