ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का दांव या नीरज की पकड़? पटना स्नातक सीट पर किसका पलड़ा भारी, 27 अक्टूबर को खुलेगा राज✦Bihar News: एसटीईटी परीक्षा में जूता-मोजा और नेल पॉलिश पर सख्ती, मेहंदी लगाकर पहुंचीं तो नहीं मिलेगी एंट्री✦Bihar News : बिहार में Ola-Uber की मनमानी पर लगाम! नियम तोड़े तो लाइसेंस होगा रद्द, 30 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम✦Bihar News : लॉयल हो, 10 जगह मुंह मारने वाला नहीं’, पवन सिंह के अक्षरा से सॉरी बोलने पर ज्योति सिंह का तंज!✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦ Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का दांव या नीरज की पकड़? पटना स्नातक सीट पर किसका पलड़ा भारी, 27 अक्टूबर को खुलेगा राज✦Bihar News: एसटीईटी परीक्षा में जूता-मोजा और नेल पॉलिश पर सख्ती, मेहंदी लगाकर पहुंचीं तो नहीं मिलेगी एंट्री✦Bihar News : बिहार में Ola-Uber की मनमानी पर लगाम! नियम तोड़े तो लाइसेंस होगा रद्द, 30 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम✦Bihar News : लॉयल हो, 10 जगह मुंह मारने वाला नहीं’, पवन सिंह के अक्षरा से सॉरी बोलने पर ज्योति सिंह का तंज!✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बिहार दौरा कल, जानिए.. मिनट टू मिनट कार्यक्रम

PATNA: भाजपा के भीष्म पितामह कहे जाने वाले कैलाशपति मिश्र की 100वीं जयंती के मौके पर बीजेपी की तरफ से भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। पटना के बापू सभागार में कल यानी 5 अक्टूबर

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बिहार दौरा कल, जानिए.. मिनट टू मिनट कार्यक्रम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: भाजपा के भीष्म पितामह कहे जाने वाले कैलाशपति मिश्र की 100वीं जयंती के मौके पर बीजेपी की तरफ से भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। पटना के बापू सभागार में कल यानी 5 अक्टूबर को कैलाशपति मिश्र की जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बिहार बीजेपी के सभी बड़े नेताओं के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे।


बीजेपी के राष्ट्रीय जेपी नड्डा सुबह 11 बजे पटना एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, जहां बिहार बीजेपी के बड़े नेता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद नड्डा बापू सभागार के लिए रवाना हो जाएंगे। रास्ते में 11 जगहों पर बीजेपी कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे। मुख्य रूप से शेखपुरा मोड़, राजवंशी नगर मोड़, इनकम टैक्स चौराहा, पटना वूमेंस कॉलेज, डाकबंगला चौराहा पर कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का गर्मजोशी के साथ स्वागत करेंगे।


बापू सभागार में कैलाशपति मिश्र की 100वीं जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने के बाद जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बापू सभागार में कार्यक्रम खत्म करने के बाद जेपी नड्डा शाम 4 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे, जहां सबसे पहले महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। उसके बाद वे बीजेपी कार्यालय में ही आयोजित युवा मोर्चा के के कार्यक्रम में शामिल होंगे।


इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जेपी नड्डा पार्टी के विधायक और सांसदों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी बीजेपी कार्यालय में करेंगे। सबसे अंत में बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक भाजपा कार्यालय में होगी। जिसमें जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे। बैठक के बाद जेपी नड्डा देर रात दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।