ब्रेकिंग
वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी✦वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी

BJP के निशाने पर महागठबंधन सरकार, बढ़ते अपराध पर नीतीश और तेजस्वी को घेरा

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से मिले झटके के बाद भारतीय जनता पार्टी अब बिहार में बढ़ते अपराध को सियासी मुद्दा बनाने लगी है। बीजेपी ने बिहार में अपराधिक घटनाओं को लेकर महा

BJP के निशाने पर महागठबंधन सरकार, बढ़ते अपराध पर नीतीश और तेजस्वी को घेरा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से मिले झटके के बाद भारतीय जनता पार्टी अब बिहार में बढ़ते अपराध को सियासी मुद्दा बनाने लगी है। बीजेपी ने बिहार में अपराधिक घटनाओं को लेकर महागठबंधन सरकार के ऊपर निशाना साधा है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सरकार के ऊपर सवाल खड़े किए हैं।


बीजेपी नेता ने कहा है कि एक तरफ आरजेडी की गोद में जनता दल यूनाइटेड बैठी हुई है तो वहीं बिहार में गुंडाराज की वापसी हो गई है, जगह-जगह दुष्कर्म,लूट और अपराध की घटनाएं हो रही हैं। नीतीश कुमार से पूछा है कि क्या वह इसी के लिए तेजस्वी यादव के साथ गए थे। उधर, बीजेपी के युवा नेता संतोष रंजन राय ने भी महागठबंधन सरकार पर अपराधिक घटनाओं को लेकर तंज कसा है।


 संतोष रंजन राय ने तंज कसते हुए कहा है कि अचनाक रोजगार में हुई बढ़ोतरी रुझान आना शुरू हो चुका है। पटना के बुद्धा टोयोटा में लूट और हत्या, मुजफ्फरपुर के बीबीगंज में व्यवसाई के घर से 50 लाख की लूट, गोपालगंज में स्वर्ण व्यवसाई का अपहरण की घटना क्या बता रही है? क्या वाकई बिहार में बहार है.. नीतीश कुमार और तेजस्वी की सरकार है?


BJP के निशाने पर महागठबंधन सरकार, बढ़ते अपराध पर नीतीश और तेजस्वी को घेरा