ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

BJP के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी बोले.. हम केवल चुनाव नहीं दिल भी जीतते हैं

DESK : भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने अपनी सरकार के द्वारा किये गए क

BJP के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी बोले.. हम केवल चुनाव नहीं दिल भी जीतते हैं
First Bihar
3 मिनट

DESK : भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने अपनी सरकार के द्वारा किये गए कार्यों का जिक्र किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी के 41 वर्ष इस बात के साक्षी हैं कि सेवा कैसे की जा सकती है, कार्यकर्ताओं के दम पर कैसे पार्टी आगे बढ़ती है. आज देश के हर राज्य, जिले में पार्टी के लिए कई पीढ़ियों ने काम किया है. 


पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी के संकट काल में भी हमारी सरकार ने नए भारत के विकास का खाका तैयार किया है. पीएम मोदी ने कहा कि पहली बार देश में किसी सरकार ने किसानों की सुध ली है. इसके साथ ही उन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को भी धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी को आकार और विस्तार देने वाले हमारे लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी जैसे अनेकों वरिष्ठों का आशीर्वाद हमें हमेशा मिलता रहा है.


उन्होंने डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, कुशाभाऊ ठाकरे, राजमाता सिंधिया समेत भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम मोदी ने आगे कहा कि देश का शायद ही कोई राज्य या जिला होगा, जहां पार्टी के लिए 2-3 पीढ़ियां न खप गई हों. मैं इस अवसर पर जनसंघ से लेकर भाजपा तक राष्ट्र सेवा के इस यज्ञ में अपना योगदान देने वाले हर व्यक्ति को आदर पूर्वक नमन करता हूं.


प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा जीतती है तो उसे चुनाव जीतने वाली मशीन कहा जाता है, लेकिन जब दूसरे हमें हराते हैं तो उनकी पार्टी और नेताओं की वाहवाही होती है. भाजपा को चुनाव जीतने वाली मशीन बताने वाले लोग भारत के परिपक्व लोकतंत्र को समझ नहीं पा रहे हैं. भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं है, बल्कि दिल जीतने वाली पार्टी है. हम सत्ता में रहे या न रहें, पांच साल तक मेहनत करते हैं.  

टैग्स