ब्रेकिंग
बिहार में निजी स्कूलों पर नकेल: फीस और यूनिफॉर्म को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, सीएम सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देशBihar Transport: आदेश को ठेंगा दिखाने वाले परिवहन दारोगा सस्पेंड, DM की रिपोर्ट पर तीसरे दिन ही चला विभाग का डंडाबिहार के इस जिले को बड़ी सौगात: 15 मई से वंदे भारत एक्सप्रेस का होगा ठहराव, भव्य आयोजन की तैयारीबिहार को जल्द मिलेगी 200 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, PM ई-बस सेवा के तहत होगा परिचालनबेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का दावा फेल: सड़क पर तड़पता रहा घायल मरीज, नहीं मिली एंबुलेंस और ऑक्सीजनबिहार में निजी स्कूलों पर नकेल: फीस और यूनिफॉर्म को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, सीएम सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देशBihar Transport: आदेश को ठेंगा दिखाने वाले परिवहन दारोगा सस्पेंड, DM की रिपोर्ट पर तीसरे दिन ही चला विभाग का डंडाबिहार के इस जिले को बड़ी सौगात: 15 मई से वंदे भारत एक्सप्रेस का होगा ठहराव, भव्य आयोजन की तैयारीबिहार को जल्द मिलेगी 200 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, PM ई-बस सेवा के तहत होगा परिचालनबेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का दावा फेल: सड़क पर तड़पता रहा घायल मरीज, नहीं मिली एंबुलेंस और ऑक्सीजन

BJP के दो विधायक ने दिया इस्तीफा, कहा- BJP नेतृत्व के निर्देश पर उठाया यह कदम

DESK: चुनाव में जीत हासिल करने के बाद BJP के दो विधायकों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। BJP सांसद जगन्नाथ सरकार और नीसिथ प्रमाणिक ने विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी को अपना इस्ती

BJP के दो विधायक ने दिया इस्तीफा, कहा- BJP नेतृत्व के निर्देश पर उठाया यह कदम
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: चुनाव में जीत हासिल करने के बाद BJP के दो विधायकों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। BJP सांसद जगन्नाथ सरकार और नीसिथ प्रमाणिक ने विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी को अपना इस्तीफा सौंपा है। दरअसल एक साथ लोकसभा और विधानसभा सदस्य नहीं रह सकते है जिसके कारण बीजेपी के दो विधायकों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया। बीजेपी विधायकों ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश के बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दिया है।

गौरतलब है कि बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दो अन्य लोकसभा सांसद बाबुल सुप्रियों और लॉकेट चटर्जी के अलावा राज्यसभा सांसद स्वप्न दासगुप्ता को भी चुनावी मैदान में उतारा था। हालांकि वे चुनाव हार गये थे। जगन्नाथ सरकार ने बताया कि सरकार संचालन में अनुभवी लोगों को जोड़ने के लिए कुछ सांसदों को भी विधानसभा चुनाव मैदान में उतारा गया था। लेकिन पार्टी राज्य में सरकार गठन के अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकी।


सांसद जगन्नाथ सरकार ने इस बात पर जोर दिया कि सांसद रहने के बावजूद उनका विधानसभा चुनाव लड़ना और जीतने के बाद इस्तीफा देना बीजेपी की किसी भी तरह संगठनात्मक कमजोरी को नहीं दर्शाता। बीजेपी ने इस बार 77 सीटों पर जीत दर्ज की। 


बीजेपी सांसद निसिथ प्रमाणिक ने बताया कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दिया हैं। वे एकसाथ लोकसभा और राज्य विधानसभा के सदस्य नहीं रह सकते हैं। प्रमाणिक ने दिनहाटा सीट से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी उदयन गुहा को मात्र 57 वोटों से हराया था जबकि जगन्नाथ सरकार ने संतिपुर सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी के 15,878 मतों से हराया था। BJP सांसद जगन्नाथ सरकार और नीसिथ प्रमाणिक ने विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

संबंधित खबरें