ब्रेकिंग
Bihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाअब बिना ट्रेनिंग सर्टिफिकेट नहीं बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, बिहार सरकार की बड़ी तैयारीशराब के नशे में पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष घायल, 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्जमोहर्रम से पहले बवाल: डीजे जब्त करने गई पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत 4 जवान घायल, भीड़ छुड़ा ले गई DJBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाअब बिना ट्रेनिंग सर्टिफिकेट नहीं बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, बिहार सरकार की बड़ी तैयारीशराब के नशे में पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष घायल, 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्जमोहर्रम से पहले बवाल: डीजे जब्त करने गई पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत 4 जवान घायल, भीड़ छुड़ा ले गई DJ

BJP का नीतीश पर हमला, नीरज बबलू बोले- बिहार में अली बाबा चालीस चोर वाली सरकार है

SAHARSA: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद से ही बीजेपी के नेता सरकार पर जमकर हमला बोल रहे हैं। इसी बीच पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के विभाग बदलने को लेकर भी नीतीश कु

BJP का नीतीश पर हमला, नीरज बबलू बोले- बिहार में अली बाबा चालीस चोर वाली सरकार है
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद से ही बीजेपी के नेता सरकार पर जमकर हमला बोल रहे हैं। इसी बीच पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के विभाग बदलने को लेकर भी नीतीश कुमार को घेरा है। उन्होंने कहा कि विभाग बदलने से कुछ नहीं बदलेगा। पूरे देश को पता है कि कानून मंत्री खुद फरार चल रहे हैं और उनपर दर्जनों मुकदमें हैं। उनका विभाग बदल देने से वे थोड़ी बदल जाएंगे। उनका चेहरा तो वही रहेगा। 




नीरज कुमार बबलू ने कहा कि लोगों को झांसा देने के लिए सरकार ने मंत्री का विभाग बदला था। यहां तो अल्ली बाबा चालीस चोर जैसा हाल है। उन्होंने ये भी कहा कि यहां सारे मंत्री भ्रष्टाचारी हैं। ज्यादातर मंत्री आपराधिक मामले में ग्रसित हैं, सबपर कहीं न कहीं मामला चल रहा है, जो पूरे बिहार की जनता देख रही है कि एनडीए की सरकार में किस तरह के लोग थे और अभी जो महागठबंधन की सरकार बनी है, उसमें कैसे कैसे लोगों को शामिल किया गया है। 




वहीं पूर्व मंत्री डॉ० आलोक रंजन ने भी मौजूदा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार जी को मजबूरन ऐसे ऐसे लोगों को मंत्री बनाना पड़ा है, जिनपर आपराधिक मामले दर्ज हैं। नीतीश कुमार जी को मान या सम्मान क्या होता है, ये जरूर एहसास होता होगा। वे इस बात को कहकर एनडीए को छोड़ गए थे कि बीजेपी हमारा अपमान करती है। अब उन्होंने अहसास हो रहा होगा कि ये अपमान और सम्मान क्या होता है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता