ब्रेकिंग
निगरानी के हत्थे चढ़ गया दारोगा, केस खत्म कराने के बदले ले रहा था 4 हजार रुपये घूस ‘भोजपुरी बवाल’ के मंच पर तेज प्रताप संग पहुंचे लालू , बोले-यहां आकर ‘मन खुश हो गया’तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, TRE-4 में ‘One Candidate, One Result’ समेत 9 मांगें रखींबिहार में PHD धारकों के आंदोलन को मिली बड़ी सफलता, राज्यपाल से वार्ता के बाद अनशन खत्मसिस्टम पर सवाल: मौत के बाद भी नहीं मिली सरकारी मदद, कंधे पर शव लेकर गांव पहुंचे नाना-मामानिगरानी के हत्थे चढ़ गया दारोगा, केस खत्म कराने के बदले ले रहा था 4 हजार रुपये घूस ‘भोजपुरी बवाल’ के मंच पर तेज प्रताप संग पहुंचे लालू , बोले-यहां आकर ‘मन खुश हो गया’तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, TRE-4 में ‘One Candidate, One Result’ समेत 9 मांगें रखींबिहार में PHD धारकों के आंदोलन को मिली बड़ी सफलता, राज्यपाल से वार्ता के बाद अनशन खत्मसिस्टम पर सवाल: मौत के बाद भी नहीं मिली सरकारी मदद, कंधे पर शव लेकर गांव पहुंचे नाना-मामा

राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने शुरू की माथापच्ची, कोर कमिटी बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा

PATNA : राज्यसभा चुनाव को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर बीजेपी के अंदर खाने से आ रही है. प्रदेश बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हो रही है. प्रदेश कार

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : राज्यसभा चुनाव को लेकर इस वक्त की  बड़ी खबर बीजेपी के अंदर खाने से आ रही है. प्रदेश बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हो रही है. प्रदेश कार्यालय में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक हो रही है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, अश्विनी चौबे, बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर यादव, सांसद सीपी ठाकुर सहित अन्य नेता बैठक में मौजूद हैं. 

बता दें कि राज्यसभा में 17 राज्यों की 55 सीटों पर 26 मार्च को चुनाव होने हैं. जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर सियासी समीकरण सेट किए जाने लगे हैं. बीजेपी के दो और जेडीयू के तीन राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है. जिसे लेकर ही आज बीजेपी की कोर कमिटी की बैठक हो रही है. 

अभी बिहार के मौजूदा समीकरण को देखते हुए 5 सीटों में से एनडीए के खाते में तीन सीटें जाएंगी जबकी महागठबंधन के खाते में दो सीटें जा सकती है. जिसे लेकर अब एनडीए में पेंच फंसता दिखाई दे रहा है.  


टैग्स