ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारी साहब की ‘गजब मेहरबानी’, खुद गायब; प्राइवेट आदमी चला रहा था डोंगल… VIDEO वायरल होते ही सस्पेंड✦मतगणना केंद्र पर भिड़े जन सुराज और कांग्रेस के काउंटिंग एजेंट, पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया✦Bihar MLC Result : दरभंगा से सारण तक जन सुराज का दम! MLC चुनाव के शुरुआती रुझानों में सुरेश राय-अफाक अहमद आगे✦21 लाख फॉलोअर्स, लेकिन चुनाव में मिले सिर्फ 33 वोट, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की करारी हार✦सिवान में विसर्जन जुलूस के दौरान अश्लील गानों पर बवाल, 101 नामजद समेत 250 से ज्यादा लोगों पर FIR✦राजस्व कर्मचारी साहब की ‘गजब मेहरबानी’, खुद गायब; प्राइवेट आदमी चला रहा था डोंगल… VIDEO वायरल होते ही सस्पेंड✦मतगणना केंद्र पर भिड़े जन सुराज और कांग्रेस के काउंटिंग एजेंट, पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया✦Bihar MLC Result : दरभंगा से सारण तक जन सुराज का दम! MLC चुनाव के शुरुआती रुझानों में सुरेश राय-अफाक अहमद आगे✦21 लाख फॉलोअर्स, लेकिन चुनाव में मिले सिर्फ 33 वोट, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की करारी हार✦सिवान में विसर्जन जुलूस के दौरान अश्लील गानों पर बवाल, 101 नामजद समेत 250 से ज्यादा लोगों पर FIR

बिना वजह सदन में हंगामा कर रही BJP, बोले श्रवण कुमार ... नियमों की धज्जियां उड़ा रहा विपक्ष

PATNA : बिहार विधानमंडल बजट सत्र की कार्यवाही का आज का पांचवा दिन है। आज के दिन की शुरुआत के साथ ही सदन में विपक्षी दलों और सत्तारूढ़ दलों द्वारा जोरदार हंगामा किया गया। जहां

बिना वजह सदन में हंगामा कर रही BJP, बोले श्रवण कुमार ... नियमों की धज्जियां उड़ा रहा विपक्ष
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानमंडल बजट सत्र की कार्यवाही का आज का पांचवा  दिन है। आज के दिन की शुरुआत के साथ ही सदन में विपक्षी दलों और सत्तारूढ़ दलों द्वारा जोरदार हंगामा किया गया। जहां विपक्षी दलों ने तमिलनाडु मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की तो वही सत्तारूढ़ दलों के नेताओं द्वारा महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला गया। इस बीच अब बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने तमिलनाडु मुद्दे को लेकर सरकार का पक्ष रखा है।


बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि अगर एक दिन को छोड़ दिया जाए तो पिछले 4 दिनों से लगातार सदन में विपक्ष के सदस्य और विशेष रूप से नेता प्रतिपक्ष के द्वारा हंगामा किया जा रहा है। हंगामा करना कोई गलत बात नहीं लेकिन उनका अगर तरीका है वह कहीं से भी उचित नहीं है। अगर राज्य के अंदर को है कोई बड़ी घटना घट गई हो तो फिर इससे जुड़े सवालों के लिए बिहार विधानसभा के कार्य संचालन समिति बनाई गई है। लेकिन विपक्षी दलों के नेता द्वारा सदन में दूसरे दिन से गलत तरीके से हंगामा किया जा रहा है।


विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा विधानसभा के कार्य संचालन नियमावली की धज्जियां उड़ाई जा रही है। यह लोग हार्डवेयर लोग हर रोज कार्य स्थगन प्रस्ताव ला रहे हैं और सदन की कार्यवाही शुरू होते हैं या चाहते हैं कि कार्य स्थगन पर चर्चा हो जाए। विपक्ष को यह बात समझ लेनी चाहिए कि नियमावली में इसको लेकर प्रावधान नहीं है।


इसके अलावा श्रवन कुमार ने कहा कि, विपक्ष के लोग सवाल लाते हैं। लेकिन, वह लोग सवाल पूछना ही नहीं चाहते हैं। आज भी अल्पसूचित प्रश्नों में तीन राजकीय ज्वलंत मुद्दों को शामिल किया गया था। लेकिन, इसके बावजूद विपक्ष के नेता प्रश्न पूछने से मना कर दिया। उनका मकसद महज सदन में हंगामा खड़ा करना है और कुर्सी को टेबल पर पटकना, नारा लगाना हंगामा करना यही इनका काम रह गया ही

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता