ब्रेकिंग
Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम

बिजली दर में बढ़ोतरी के खिलाफ सड़क पर उतरी JAP, सरकार से बढ़ी दरों को वापस लेने की मांग

PATNA: बिजली के दरों में 24.10 प्रतिशत की बढ़ोतरी खिलाफ आज जन अधिकार युवा परिषद ने पटना के आयकर गोलंबर से विद्युत भवन तक विरोध प्रदर्शन मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व युवा परिषद के

बिजली दर में बढ़ोतरी के खिलाफ सड़क पर उतरी JAP, सरकार से बढ़ी दरों को वापस लेने की मांग
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिजली के दरों में 24.10 प्रतिशत की बढ़ोतरी खिलाफ आज जन अधिकार युवा परिषद ने पटना के आयकर गोलंबर से विद्युत भवन तक विरोध प्रदर्शन मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने किया। इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया और बिजली विभाग के साथ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाप ने सरकार से बिजली की बढ़ी हुई दरों को वापस लेने की मांग की है।


राजू दानवीर ने कहा कि बिजली की दरों में 24.10 फीसदी की बढ़ोतरी आम जनता का जेब काटने जैसा है। पहले ही बिहार की जनता बिजली के निजीकरण का खामियाजा भुगत रही है। निजी कंपनियों द्वारा लगाए गए प्रीपेड मीटर से आम उपभोक्ताओं तो काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें पहले से ज्यादा बिजली की कीमत उतनी ही खपत के लिए चुकानी पड़ रही है। अब यह एक बार फिर से जनता के जेब पर हमला किया गया है।


राजू दानवीर ने कहा कि जो लोग एक हजार देते थे है, वो लोग 1240 रुपए का बिजली बिल कैसे चुकाएंगे। दानवीर ने कहा कि जो लोग बिजली ऑफिस के दफ्तरों में बैठकर बिजली का रेट तय करते हैं और जो माननीय बिजली का मुफ्त उपभोग करते हैं उन्हें कहां पता होगा कि बिजली की दरों में बढ़ोतरी का बोझ प्रदेश की आम जनता कैसे वाहन कर पाएगी, जहां पहले से ही बेरोजगारी और महंगाई की मार सहने को जनता मजबूर है। 


उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी के लिए केंद्र की सरकार भी बराबर की हिस्सेदार है या यूं कहें कि केंद्र की सरकार ने तो महंगाई को देश की जनता का नसीब बना दिया है। ऊपर से बिहार की जनता पर अब सरकार के द्वारा बिजली का भारी-भरकम बोझ डाल दिया गया है। यह जनता को बिजली के करंट के झटके से कम नहीं है। जन अधिकार युवा परिषद पप्पू यादव के निर्देश पर बिजली की बढ़ी हुई दरों का जनहित में विरोध करती है और सरकार से इसे अविलंब वापस लेने की मांग करती है। मांगें पूरी नहीं होने पर जाप आने वाले दिनों में आंदोलन तेज करेगी।

टैग्स