ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

स्पेशल ट्रेनों से बिहार आने वाले मजदूरों का भाड़ा नहीं देने पर भड़के अभिषेक, बोले.. सरकार की संवेदनहीनता की है पराकाष्ठा

PATNA: आरएलएसपी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि विपक्ष के चौतरफे दबाव के बाद सरकार ने मजदूरों और छात्रों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया.एक तरफ बिहार क

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: आरएलएसपी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि विपक्ष के चौतरफे दबाव के बाद सरकार ने मजदूरों और छात्रों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया.

एक तरफ बिहार की सरकार बाहर फंसे मजदूरों की बदतर स्थिति देखकर उन्हें 40 दिनों में मात्र एक हजार रुपए भेज कर अपनी पीठ थपथपा रही थी और यह दावा कर रही थी कि मजदूरों को बहुत राहत मिली है. इतने दिनों से मजदूरों के पास ना कमाने का कोई साधन था ना कोई जमा पूंजी. भूखमरी की हालत से जूझते मजदूरों से किराया लेना कहां का इंसाफ है?

अभिषेक ने कहा कि पहले तो बिहार सरकार ने लॉकडाउन के नियमों का बहाना दिया. फिर संसाधनों के अभाव का और अब जब ट्रेन उपलब्ध हो चुकी है तब भी मजदूर भाइयों के लिए इस स्तर की संवेदनहीनता कहां तक जायज है? रालोसपा सरकार से यह मांग करती है की स्पेशल ट्रेनों से आने वाले किसी भी मजदूर भाई से कोई किराया ना वसूला जाए. 

टैग्स