ब्रेकिंग
खेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल ‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीखेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल ‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझी

Bihar Politics: पटना में आयोजित मिलन समारोह में सैकड़ों समर्थकों के साथ VIP में शामिल हुए यह JDU नेता, पार्टी चीफ मुकेश सहनी ने दिलाई सदस्यता

Bihar Politics: पटना में आयोजित मिलन समारोह में जेडीयू के पूर्व जिलाध्यक्ष रंजीत सहनी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ वीआईपी में शामिल हुए। पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी ने सदस्यता दिलाकर उनका स्वागत किया और निषाद आरक्षण की मांग दोहराई।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: पटना स्थित विकासशील इंसान पार्टी कार्यालय में आज आयोजित एक मिलन समारोह में निषाद संघर्ष मोर्चा के संरक्षक एवं जदयू के पूर्व ज़िलाध्यक्ष रंजीत सहनी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ वीआईपी में शामिल हो गए। वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत किया।  


इस मौके पर मिलन समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि आज वीआईपी के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ा है। हमारा उद्देश्य समाज में बदलाव है। अगर सरकार बनी तो बिहार में बदलाव होगा, नया बिहार बनेगा। 


उन्होंने निषाद के आरक्षण की मांग को दोहराते हुए कहा कि अन्य राज्यों में निषादों को आरक्षण मिलता है, लेकिन बिहार में नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार होगी तो यह मांग भी पूरी हो जाएगी।  उन्होंने कहा कि यह पार्टी सभी वर्ग, सभी समाज की पार्टी है। हमारी लड़ाई गरीबों और वंचितों को उनका सम्मान दिलाना है। उन्होंने कहा कि रंजीत सहनी के फिर से साथ आने से पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि पहले भी ये हमारे साथ ही थे।  


सहनी ने दावा करते हुए कहा कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत तय है और हमारी सरकार बनेगी।  इस मौके पर पार्टी में शामिल हुए रंजीत सहनी ने कहा कि संघर्ष के दिनों में हम सभी साथ थे। उन्होंने पूर्व मंत्री मुकेश सहनी को तारीफ करते हुए कहा कि बिहार में ऐसा कोई नेता नहीं है जो गरीबों के अधिकार के लिए संघर्ष कर रहा हो और उनकी लड़ाई लड़ रहा हो।   उन्होंने पार्टी प्रमुख को भरोसा देते हुए कहा कि यह घर वापसी के समान है। वीआईपी मेरा पुराना घर है और पार्टी जो दायित्व देगी उसका निर्वहन किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता