ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार विधानसभा उपचुनाव : बिखर गया महागठबंधन, सीट बंटवारे के पहले ही RJD ने 2 उम्मीदवारों को दिया सिंबल

PATNA : बिहार की 5 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में महागठबंधन बिखर गया है। लोकसभा चुनाव में हार के बाद जिस महागठबंधन की एकजुटता के दावे नेताओं ने किए थे वह औंधे मुंह गिर ग

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार की 5 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में महागठबंधन बिखर गया है। लोकसभा चुनाव में हार के बाद जिस महागठबंधन की एकजुटता के दावे नेताओं ने किए थे वह औंधे मुंह गिर गया है। महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग पर अंतिम फैसला हुए बगैर ही आरजेडी ने अपने 2 उम्मीदवारों को सिंबल भी दे दिया है। 

आरजेडी ने नाथनगर और बेलहर सीट पर अपने उम्मीदवारों का चयन कर दिया है। आरजेडी की तरफ से नाथनगर से राबिया खातून और बेलहर से रामदेव यादव को सिंबल भी दिया जा चुका है। दोनों उम्मीदवारों को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने खुद सिंबल दिया है।

आरजेडी के अलावा महागठबंधन में शामिल अन्य दल अब तक सीट शेयरिंग पर बैठक के इंतजार में हैं लेकिन सहयोगी दलों को दरकिनार करते हुए आरजेडी ने 2 सीटों पर अपने कैंडिडेट भी फाइनल कर दिए हैं। नाथनगर सीट पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की तरफ से अपना उम्मीदवार देने की बात कही गई थी लेकिन मांझी की परवाह किए बगैर आरजेडी ने अपने उम्मीदवार को सिंबल जारी कर दिया है। आपको बता दें कि राबड़ी देवी ने मंगलवार को देर शाम ही दोनों उम्मीदवारों को अपने 10 सर्कुलर आवास बुलाकर सिंबल दिया है इस मौके पर उनके साथ पार्टी के विधायक और लालू परिवार के हैं खासम खास भोला यादव भी मौजूद थे

टैग्स