ब्रेकिंग
पटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

बिहार विधानसभा उपचुनाव: CPI(ML) ने उम्मीदवार की घोषणा की, मनोज मंजिल की विधायकी जाने के बाद खाली हुई है सीट

PATNA: लोकसभा चुनाव के साथ साथ बिहार विधानसभा की एक सीट पर उपचुनाव होने हैं। अगिआंव (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाकपा माले ने अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है।

बिहार विधानसभा उपचुनाव: CPI(ML) ने उम्मीदवार की घोषणा की, मनोज मंजिल की विधायकी जाने के बाद खाली हुई है सीट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव के साथ साथ बिहार विधानसभा की एक सीट पर उपचुनाव होने हैं। अगिआंव (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाकपा माले ने अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है। सीपीआई (एमएल) ने अगिआंव सीट से युवा नेता शिवप्रकाश रंजन को अपना उम्मीदवार बनाया है। 


दरअसल, आरा के बहुचर्चित जेपी सिंह हत्याकांड में अगिआंव से सीपीआई (एमएल) के विधायक मनोज मंजिल समेत 23 आरोपियों को बीते 13 फरवरी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। कोर्ट से सजा का एलान करने के बाद पुलिस ने विधानसभा से माले विधायक मनोज मंजिल को अरेस्ट कर लिया था। आजीवन कारावास की सजा होने के बाद विधानसभा स्पीकर ने माले विधायक मनोज मंजिल की सदस्यता रद्द कर दी थी।


अगिआंव सीट से विधायक मनोज मंजिल की सदस्यता खत्म होने के बाद इस सीट पर विधानसभा उपचुनाव कराए जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव के साथ ही बिहार की इस एक विधानसभा सीट के लिए वोटिंग होगी। अगिआंव (सु.) विधानसभा सीट पर माले ने शनिवार को अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया। पटना में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में माले राज्य सचिव कुणाल, विधान पार्षद शशि यादव, वरिष्ठ पार्टी नेता केडी यादव और विधायक गोपाल रविदास ने संयुक्त रूप से यह घोषणा की।


अगिआंव (सु.) विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी ने आरवाइए के राज्य सचिव कॉमरेड शिवप्रकाश रंजन को मैदान में उतारा है। कॉ. शिवप्रकाश रंजन बिहार में छात्र आंदोलन के चर्चित नेता रहे हैं। उन्होंने आइसा के बिहार राज्य सचिव की जिम्मेवारी भी संभाली है और वे भाकपा-माले की राज्य कमिटी के भी सदस्य हैं। माले ने आरोप लगाया है कि पूर्व विधायक मनोज मंजिल को झूठे मुकदमे में सजा कराने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं।