ब्रेकिंग
दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन

विधानसभा सत्र का 13वां दिन आज, स्वास्थ्य विभाग के बजट पर होगी चर्चा, तेजस्वी देंगे जवाब

PATNA: बिहार विधानसभा का बजट सत्र का आज13 वां दिन है. आज शिक्षा विभाग सहित कई विभागों के प्रश्नों का उत्तर प्रश्नकाल में सरकार की तरफ से दिया जाएगा. वही दूसरे हाफ में स्वास्थ्

विधानसभा सत्र का 13वां दिन आज, स्वास्थ्य विभाग के बजट पर होगी चर्चा, तेजस्वी देंगे जवाब
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा का बजट सत्र का आज13 वां दिन है. आज शिक्षा विभाग सहित कई विभागों के प्रश्नों का उत्तर प्रश्नकाल में सरकार की तरफ से दिया जाएगा. वही दूसरे हाफ में स्वास्थ्य विभाग सहित कई विभागों के बजट पर चर्चा किए जाएंगे और सरकार का उत्तर होगा. जिसको लेकर आज सदन में हंगामेदार होने के आसार हैं कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी सरकार को लगातार घेरने की कोशिश कर रही है.


बता दे विधानसभा की कार्यवाही 11:00 बजे से शुरू होगी जहां प्रश्नकाल में शिक्षा विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, समाज कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, परिवहन विभाग, साइंस एवं टेक्नोलॉजी विभाग और कला संस्कृति एवं युवा विभाग से संबंधित प्रश्न सदन में लाए जाएंगे जिससे संबंधित मंत्री उसका जवाब देंगे.


वही शून्यकाल में भी तत्कालिक विषयों को सदस्य सदन में उठाएंगे और फिर ध्यान कर्षण में सरकार के तरफ से सदस्यों के प्रश्नों का विस्तृत उत्तर दिया जायेगा. फिर आज दूसरे हाफ में स्वास्थ्य विभाग , समाज कल्याण विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग और संसदीय कार्य विभाग के बजट को सदन में लाया जाएगा जिस पर सदस्य चर्चा करेंगे और फिर सरकार की तरफ से डिप्टी सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव जवाब देंगे.

टैग्स