ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

कांग्रेस नेताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में विधान परिषद में हंगामा, वेल में पहुंचे RJD और कांग्रेस के सदस्य

PATNA : रविवार को पटना में कांग्रेस नेताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बिहार विधान परिषद में विपक्ष का हंगामा देखने को मिला है। प्रश्नोत्तरकाल की कार्यवाही शुरू होते ही &nbs

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : रविवार को पटना में कांग्रेस नेताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बिहार विधान परिषद में विपक्ष का हंगामा देखने को मिला है। प्रश्नोत्तरकाल की कार्यवाही शुरू होते ही  कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने सदन में कार्यस्थगन का प्रस्ताव दिया। प्रेमचंद मिश्रा ने सदन में यह मांग की कि कांग्रेस नेताओं पर हुए लाठीचार्ज की घटना पर कार्यस्थगन प्रस्ताव स्वीकार कर चर्चा हो लेकिन विधान परिषद के सभापति हारून रशीद ने उनके कार्य स्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।


कार्य स्थगन प्रस्ताव अस्वीकार होने के बाद विपक्ष के सदस्य वेल में आ गए और इस मामले पर सरकार का जवाब सदन में कराने की मांग करने लगे सभापति के समझाने के बावजूद जब कांग्रेस और आरजेडी के सदस्य वेल्स नहीं हटे तो हंगामे के बीच प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही शुरू कर दी गई.

आरजेडी की तरफ से विधान पार्षद रामचंद्र पूर्वे ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और सदन के सदस्य मदन मोहन झा पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए सदन में इस पर चर्चा की मांग की वहीं संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि विपक्ष सदन की कार्यवाही बाधित कर मनमानी कर रहा है.


रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता