ब्रेकिंग
मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦रामकुमार सिंह हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से की वीडियो कॉल पर बात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा✦पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦रामकुमार सिंह हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से की वीडियो कॉल पर बात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा✦पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान

बिहार विधानमंडल मानसून सत्र : तीसरे दिन भी टीचरों की मांग को लेकर सदन में हंगामे के आसार, नीतीश- तेजस्वी पर भी BJP रहेगी हमलावर

PATNA : बिहार विधानमंडल मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। आज सुबह 11:00 बजे से प्रश्नकाल से सदन की कार्यवाही शुरू होगी। ऐसे में आज भी बीजेपी शिक्षकों की मांगों को लेकर सदन में स

बिहार विधानमंडल मानसून सत्र : तीसरे दिन भी टीचरों की मांग को लेकर सदन में हंगामे के आसार, नीतीश- तेजस्वी पर भी  BJP रहेगी हमलावर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानमंडल मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। आज सुबह 11:00 बजे से प्रश्नकाल से सदन की कार्यवाही शुरू होगी। ऐसे में आज भी बीजेपी शिक्षकों की मांगों को लेकर सदन में सवाल कर सकती है तो उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर चार्जशीट मामले को लेकर बीजेपी की ओर से इस्तीफे की मांग जरूर दोहराई जा सकती है। लिहाजा आज भी सदन की कार्यवाही हंगामेदार और बाधित होने के आसार नजर आ रहे हैं।


दरअसल, बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के आज तीसरे दिन प्रश्नकाल में ग्रामीण कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, जल संसाधन विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग और श्रम संसाधन विभाग के प्रश्नों लाया जाएगा यदि सदन की कार्यवाही चली तो सरकार के तरफ से संबंधित विभाग के मंत्री या प्रभारी मंत्री उत्तर देंगे।


वहीं,  बीजेपी शिक्षकों को राजकीयकृत शिक्षक बनाने की मांग के साथ शिक्षक नियोजन नियमावली को लेकर भी सरकार को घेरती हुई नजर आ रही है। दूसरी तरफ वामपंथी दल भी शिक्षकों के मुद्दे पर सरकार के विरूद्ध नजर आ रही है। जबकि सरकार के तरफ से यह कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिक्षक नियोजन नियमावली को लेकर जल्दी ही शिक्षक अभ्यर्थियों से बात करेंगे और महागठबंधन के सहयोगियों से भी इस पर चर्चा करेंगे। 


इधर, बीजेपी तेजस्वी यादव से इस्तीफा नहीं लेने पर लेकर नीतीश कुमार के भ्रष्टाचार को लेकर पुराने ट्रैक रिकॉर्ड पर सवाल खड़ा कर रही है। ऐसे में आज भी सदन के बाहर और सदन के अंदर यह मुद्दा छाया रहेगा। जबकि बीजेपी ने 13 जुलाई को विधानसभा मार्च की भी घोषणा की है। मालूम हो कि, इस बार बिहार विधानसभा का मानसून सत्र 5 दिनों का है। अब तक 2 दिनों में सरकार की ओर से अपना जरूरी काम काज जरूर संपन्न कराया गया है लेकिन जनता के एक भी सवाल के उत्तर सदन में नहीं हुये हैं। सदन की कार्यवाही पूरी तरह से हंगामे की भेंट चढ़ चुकी है।