ब्रेकिंग
जमुई में बच्चों से भरी खटारा स्कूल वैन की बैटरी फटी, 6 बच्चे झुलसे, क्षमता से दोगुने थे सवारबिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी; घर से बाहर न निकलने की अपीलप्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा, पंचायत में रजामंदी के बाद मंदिर में हुई दोनों की शादी4 बच्चों को साथ लेकर घर से लापता हुईं दो सहेलियां, पतियों ने लगाया आपस में शादी करने का आरोपBihar Crime News : जमीन के झगड़े में चली गोली, 70 साल के पिता और 25 वर्षीय बेटे को बनाया निशाना; अस्पताल रेफरजमुई में बच्चों से भरी खटारा स्कूल वैन की बैटरी फटी, 6 बच्चे झुलसे, क्षमता से दोगुने थे सवारबिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी; घर से बाहर न निकलने की अपीलप्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा, पंचायत में रजामंदी के बाद मंदिर में हुई दोनों की शादी4 बच्चों को साथ लेकर घर से लापता हुईं दो सहेलियां, पतियों ने लगाया आपस में शादी करने का आरोपBihar Crime News : जमीन के झगड़े में चली गोली, 70 साल के पिता और 25 वर्षीय बेटे को बनाया निशाना; अस्पताल रेफर

विधान परिषद में आज : 4 विधेयकों पर सदन में होगी चर्चा

PATNA : मानसून सत्र के तीसरे दिन बिहार विधान परिषद की कार्यवाही आज 12 बजे शुरू होगी। विधान परिषद में सबसे पहले प्रश्नोत्तरकाल की कार्यवाही होगी। इसमें अल्प सूचित और तारांकित प

विधान परिषद में आज : 4 विधेयकों पर सदन में होगी चर्चा
Editor
2 मिनट

PATNA : मानसून सत्र के तीसरे दिन बिहार विधान परिषद की कार्यवाही आज 12 बजे शुरू होगी। विधान परिषद में सबसे पहले प्रश्नोत्तरकाल की कार्यवाही होगी। इसमें अल्प सूचित और तारांकित प्रश्नों पर सरकार का जवाब होगा। प्रश्नोत्तरकाल के बाद शून्यकाल की सूचनाएं ली जाएंगी। 


शून्यकाल के बाद विधान परिषद में दो ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर सरकार का जवाब होगा। मिथिलांचल में पैदा होने वाले मखाना के जीआई टैग मिथिलांचल के नाम से रखे जाने के मामले में ध्यानाकर्षण सूचना पर सरकार की तरफ से जवाब होगा जबकि भागलपुर से पीरपैंती के बीच नेशनल हाईवे 80 की मरम्मत कराने को लेकर भी ध्यानाकर्षण सूचना दी गई है। इस पर भी सरकार की तरफ से पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन अपना जवाब देंगे।


विधान परिषद में आज कुल 4 विधेयक के पेश किए जाएंगे। विधानसभा से स्वीकृत किए गए इन विधायकों को आज विधान परिषद में चर्चा और स्वीकृति के लिए रखा जाएगा। इनमें बिहार पंचायत राज संशोधन विधेयक 2021, आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2021, बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय विधेयक 2021, बिहार खेल विश्वविद्यालय विधेयक 2021 शामिल है।