ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग: ₹25 हजार के इनामी अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या8 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए तेजस्वी, ट्वीट कर सीवान हिंसा पर सरकार को घेरा, पुलिस फायरिंग की जांच और कार्रवाई की मांगसीवान हिंसा के बाद इंटरनेट और सोशल मीडिया पर 24 घंटे की रोक, मुजफ्फरपुर-औरंगाबाद से बैन हटाBihar Transfer Posting: बिहार के 15 जिलों में सब रजिस्ट्रार की पोस्टिंग, जून माह में नहीं हो पाया था तबादला...प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हुआ ऐलानसीतामढ़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग: ₹25 हजार के इनामी अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या8 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए तेजस्वी, ट्वीट कर सीवान हिंसा पर सरकार को घेरा, पुलिस फायरिंग की जांच और कार्रवाई की मांगसीवान हिंसा के बाद इंटरनेट और सोशल मीडिया पर 24 घंटे की रोक, मुजफ्फरपुर-औरंगाबाद से बैन हटाBihar Transfer Posting: बिहार के 15 जिलों में सब रजिस्ट्रार की पोस्टिंग, जून माह में नहीं हो पाया था तबादला...प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हुआ ऐलान

बिहार विधान परिषद चुनाव: BJP के खाते में आई एक और सीट, कांटे की टक्कर में गया से अवधेश नारायण सिंह जीते

PATNA: बिहार विधान परिषद की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में बीजेपी ने एक और सीट हासिल कर लिया है। गया स्नातक निर्वाचन सीट से विधान परिषद के पूर्व सभापति और बीजेपी उम्मीदवार अव

बिहार विधान परिषद चुनाव: BJP के खाते में आई एक और सीट, कांटे की टक्कर में गया से अवधेश नारायण सिंह जीते
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार विधान परिषद की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में बीजेपी ने एक और सीट हासिल कर लिया है। गया स्नातक निर्वाचन सीट से विधान परिषद के पूर्व सभापति और बीजेपी उम्मीदवार अवधेश नारायण सिंह ने आरजेडी के पुनीत कुमार सिंह को शिकस्त देते हुए कांटे की टक्कर में जीत दर्ज की। दूसरे वरीयता के आधार पर छठे राउंड में बीजेपी उम्मीदवार अवधेश नारायण सिंह को जीत मिली है।


दरअसल, गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी ने बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था जबकि आरजेडी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के भाई पुनीत कुमार को टिकट दिया था। गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी और महागठबंधन के उम्मीदवारों के बीच कांटे की लड़ाई हुई।


कल से चल रही वोटों की गिनती आज दोपहर बाद खत्म हुई। कांटे की टक्कर में दूसरे वरीयता के आधार पर छठे राउंड में बीजेपी उम्मीदवार अवधेश नारायण सिंह ने आरजेडी के पुनीत कुमार को मात देते हुए जीत दर्ज की है। अवधेश नारायण सिंह की जीत के बाद बीजेपी के खाते में एमएलसी की एक और सीट आ गई है।