ब्रेकिंग
होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर डूबा मालवाहक जहाज! 2500 कंटेनर समुद्र में समाने का दावा✦राघोपुर नाव हादसे में 13 लोगों की मौत के बाद बड़ी कार्रवाई, थानेदार और CO से जवाब-तलब, वेतन भी रोका गया✦मधुबनी में दुर्गा पूजा कमिटी पर नियमों की अनदेखी का आरोप, डीजे और बार-बालाओं के डांस का वीडियो वायरल✦ध्रुव राठी का बड़ा खुलासा: इतना पैसा कमा लिया कि जिंदगीभर काम की जरूरत नहीं, जानिए कमाई का सोर्स✦दिल्ली से पटना पहुंचते ही तेजस्वी राघोपुर के लिए रवाना, नाव हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को करेंगे आर्थिक मदद✦होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर डूबा मालवाहक जहाज! 2500 कंटेनर समुद्र में समाने का दावा✦राघोपुर नाव हादसे में 13 लोगों की मौत के बाद बड़ी कार्रवाई, थानेदार और CO से जवाब-तलब, वेतन भी रोका गया✦मधुबनी में दुर्गा पूजा कमिटी पर नियमों की अनदेखी का आरोप, डीजे और बार-बालाओं के डांस का वीडियो वायरल✦ध्रुव राठी का बड़ा खुलासा: इतना पैसा कमा लिया कि जिंदगीभर काम की जरूरत नहीं, जानिए कमाई का सोर्स✦दिल्ली से पटना पहुंचते ही तेजस्वी राघोपुर के लिए रवाना, नाव हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को करेंगे आर्थिक मदद

बिहार विधान परिषद की एक और सीट पर उपचुनाव का ऐलान, चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल

Bihar MLC Bye-Election: बिहार विधान परिषद की एक सीट पर उपचुनाव के लिए 12 मई को मतदान होगा। निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर नामांकन की प्रक्रिया की तारीखें तय कर दी हैं।

Bihar MLC Bye-Election
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar MLC Bye-Election: बिहार विधान परिषद की एक सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। यह चुनाव विधानसभा कोटे की खाली हुई सीट के लिए होगा, जिस पर 12 मई को मतदान कराया जाएगा। यह सीट पूर्व मंत्री मंगल पांडेय के विधायक निर्वाचित होने के बाद 16 नवंबर 2025 से खाली है। उनका कार्यकाल 6 मई 2030 तक था, लेकिन अब इस पद के लिए नए सदस्य का चुनाव होगा, जिसका कार्यकाल शेष अवधि यानी करीब 4 साल का होगा।


भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस उपचुनाव के लिए 23 अप्रैल को अधिसूचना जारी होगी और उसी दिन से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तय की गई है, जबकि 2 मई को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) होगी। उम्मीदवार 4 मई तक नामांकन वापस ले सकेंगे। मतदान 12 मई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।


राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए इस उपचुनाव में सत्ताधारी गठबंधन एनडीए की जीत लगभग तय मानी जा रही है, क्योंकि विधानसभा में उसका बहुमत है। यह सीट पहले भाजपा के पास थी, इसलिए संभावना है कि इस बार भी भाजपा या उसके सहयोगी दल का उम्मीदवार मैदान में उतरे। हालांकि, अंतिम तस्वीर नामांकन के बाद ही साफ होगी।


इस बीच, बिहार विधान परिषद की स्थानीय निकाय कोटे की भोजपुर-बक्सर सीट पर भी 12 मई को ही मतदान होना है। यह सीट जदयू के एमएलसी राधाचरण साह के विधायक बनने के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर एनडीए की ओर से जदयू ने कन्हैया प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है, जबकि महागठबंधन की ओर से राजद ने सोनू राय को मैदान में उतारा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता