ब्रेकिंग
बिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरीबिहार में सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, इंद्रपुरी बराज के 25 गेट खोले गए; 24 घंटे हो रही निगरानीझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसबिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरीबिहार में सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, इंद्रपुरी बराज के 25 गेट खोले गए; 24 घंटे हो रही निगरानीझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकस

बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति बने अवधेश नारायण सिंह, संसदीय कार्य विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जो बिहार की राजनीति से जुड़ी है। बीजेपी के एमएलसी अवधेश नारायण सिंह बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति बनाये गये हैं। संसद

बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति बने अवधेश नारायण सिंह, संसदीय कार्य विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जो बिहार की राजनीति से जुड़ी है। बीजेपी के एमएलसी अवधेश नारायण सिंह बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति बनाये गये हैं। संसदीय कार्य विभाग ने इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। 


गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से MLC और BJP के वरिष्ठ नेता अवधेश नारायण सिंह को बिहार विधान परिषद का कार्यकारी सभापति बनाया गया है। बता दें कि JDU नेता और पूर्व सभापति देवेश चंद्र ठाकुर के सीतामढ़ी लोकसभा सीट से सांसद चुने जाने के बाद यह पद खाली था। दो साल तक पद पर रहने के बाद 14 जून को देवेश चंद्र ठाकुर ने विधान परिषद के चेयरमैन का पद छोड़ दिया था। 


बता दें कि एनडीए सरकार में जब विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा थे तब जून 2020 से अगस्त 2022  तक अवधेश नारायण सिंह विधान परिषद के सभापति थे। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव बीजेपी से हैं और अब बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति भी बीजेपी से अवधेश नारायण सिंह बनाए गये हैं। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की अनुमति के बाद संसदीय कार्य विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति बने अवधेश नारायण सिंह, संसदीय कार्य विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन

टैग्स