ब्रेकिंग
बिहार के इस बाईपास के लिए 210.63 करोड़ मंजूर, पुराने भोजपुर में बनेगा ROB, जानिए क्या है पूरा प्लान✦ Bihar Toll Tax : बिहार के इन 4 स्टेट हाईवे पर देना होगा टोल टैक्स! भागलपुर-बांका से देवघर तक सफर होगा महंगा?✦बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पहले खिलाया गुटखा... फिर पीठ पर कैंची से किए ताबड़तोड़ 5 वार, हालत गंभीर✦Bihar MLC Election 2026 : " विद्या ही हमारी पूंजी,' मतदान के बीच नीरज कुमार ने अनंत को ललकारा; बोले - ‘न किसी को डराता हूं और न ही घबराता हूं..✦Bihar MLC Election 2026: सुबह 10 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? सारण ने मारी बाजी, पटना-दरभंगा का हाल जानिए✦बिहार के इस बाईपास के लिए 210.63 करोड़ मंजूर, पुराने भोजपुर में बनेगा ROB, जानिए क्या है पूरा प्लान✦ Bihar Toll Tax : बिहार के इन 4 स्टेट हाईवे पर देना होगा टोल टैक्स! भागलपुर-बांका से देवघर तक सफर होगा महंगा?✦बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पहले खिलाया गुटखा... फिर पीठ पर कैंची से किए ताबड़तोड़ 5 वार, हालत गंभीर✦Bihar MLC Election 2026 : " विद्या ही हमारी पूंजी,' मतदान के बीच नीरज कुमार ने अनंत को ललकारा; बोले - ‘न किसी को डराता हूं और न ही घबराता हूं..✦Bihar MLC Election 2026: सुबह 10 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? सारण ने मारी बाजी, पटना-दरभंगा का हाल जानिए

बिहार : ऑपरेशन कराने गए युवक को डॉक्टर ने लगाया जंग लगा रॉड, अब काटना पड़ा पैर

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर का इलाका हमेशा से अपने अजीबोगरीब हरकतों को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। अब यहां से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां के डॉक्टर ने एक

बिहार : ऑपरेशन कराने गए युवक को डॉक्टर ने लगाया जंग लगा रॉड, अब काटना पड़ा पैर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर का इलाका हमेशा से अपने अजीबोगरीब हरकतों को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। अब यहां से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां के डॉक्टर ने एक युवक के पैर में जंग लगा हुआ स्टील का रोग लगा दिया। जिससे युवक की परेशानी इस कदर बढ़ गई कि अब युवक का पैर काटना पड़ा।


दरअसल, मुजफ्फरपुर के अहियापुर में एक युवक के पैर में जंग लगा हुआ स्टील का रॉड लगा दिया गया। जिससे युवक का पैर काला पड़ने लगा और उसके पैर में इंफेक्शन इस कदर फैल गया कि अब उसे अपने पैर को काटना पड़ गया। जिसके बाद युवक ने इसको लेकर नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस की टीम अब इस युवक का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर और हॉस्पिटल संचालक की तलाश में जुट गयी है। 


वहीं, इस घटना को लेकर पीड़ित छात्र विश्वजीत कुमार के पैर में जंग लगा स्टील लगाने वाले हॉस्पिटल संचालक की गिरफ्तारी की जायेगी। पुलिस की अब तक की जांच में हॉस्पिटल संचालक की लापरवाही सामने आयी है। उसके कारण ही छात्र का दायां पांव काटना पड़ा था। इस मामले को लेकर नगर डीएसपी ने केस के आइओ को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द छात्र के पैर का ऑपरेशन कर जंग लगा स्टील लगाने वाले डॉक्टर व हॉस्पिटल संचालक को चिह्नित कर उनके नाम-पते का सत्यापन कर गिरफ्तारी करें। साथ ही पीड़ित छात्र का निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अस्पताल प्रबंधन की ओर से दिये गये इलाज के पुर्जा, दवा व जांच से संबंधित कागजात भी मांगे। 


आपको बताते चलें कि, पटना एम्स में डॉक्टरों ने पैर में इंफेक्शन होने की बात कहा। उनका कहना था कि गलत इलाज व पैर में जंग लगा रॉड लगा देने से यह इंफेक्शन फैला है। वहां डॉक्टरों ने उसके पुत्र की पैर काटा, तक जाकर उसकी जान बची। आठ फरवरी को उसके पुत्र का पैर काला पड़ने लगा तो उसे पटना इलाज के लिए ले जाने को डॉक्टर ने कहा अब तक रोके जाने का कारण पूछने पर उसके साथ मारपीट की गयी।