ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षक सीटों पर बंपर वोटिंग, स्नातक में सन्नाटा; जानिए 12 बजे तक कितना प्रतिशत हुआ मतदान ✦Bihar MLC Election 2026 : 'हम शेर दिल इंसान हैं', घर पर पुलिस रेड मामले में डॉ. संजीव कुमार बोले - सरकार डरी हुई है और सिस्टम मैनेज है!✦Bihar MLC Election 2026: मुजफ्फरपुर समाहरणालय में MLC चुनाव के दौरान समर्थकों का हंगामा, मजिस्ट्रेट से की धक्का-मुक्की✦सरकारी योजनाओं और स्मार्ट स्कूलों से बदली शिक्षा की तस्वीर, गरीब बच्चों को आगे बढ़ने का मिल रहा मौका✦बिहार के इस बाईपास के लिए 210.63 करोड़ मंजूर, पुराने भोजपुर में बनेगा ROB, जानिए क्या है पूरा प्लान✦Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षक सीटों पर बंपर वोटिंग, स्नातक में सन्नाटा; जानिए 12 बजे तक कितना प्रतिशत हुआ मतदान ✦Bihar MLC Election 2026 : 'हम शेर दिल इंसान हैं', घर पर पुलिस रेड मामले में डॉ. संजीव कुमार बोले - सरकार डरी हुई है और सिस्टम मैनेज है!✦Bihar MLC Election 2026: मुजफ्फरपुर समाहरणालय में MLC चुनाव के दौरान समर्थकों का हंगामा, मजिस्ट्रेट से की धक्का-मुक्की✦सरकारी योजनाओं और स्मार्ट स्कूलों से बदली शिक्षा की तस्वीर, गरीब बच्चों को आगे बढ़ने का मिल रहा मौका✦बिहार के इस बाईपास के लिए 210.63 करोड़ मंजूर, पुराने भोजपुर में बनेगा ROB, जानिए क्या है पूरा प्लान

बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पहले खिलाया गुटखा... फिर पीठ पर कैंची से किए ताबड़तोड़ 5 वार, हालत गंभीर

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी में एक युवक को अनजान व्यक्ति को बाइक पर लिफ्ट देना भारी पड़ गया। रास्ते में दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद युवक पर कैंची से हमला कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आखिर किस बात पर शुरू

बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पहले खिलाया गुटखा... फिर पीठ पर कैंची से किए ताबड़तोड़ 5 वार, हालत गंभीर
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: मोतिहारी में एक अनजान युवक को बाइक पर लिफ्ट देना 30 वर्षीय अरुण कुमार को भारी पड़ गया. रास्ते में दोनों ने साथ बैठकर गुटखा खाया, लेकिन कुछ देर बाद किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने पर बाइक पर पीछे बैठे युवक ने जेब से कैंची निकालकर अरुण कुमार पर हमला कर दिया. आरोपी ने कैंची से पांच बार वार किए, जिससे अरुण गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा. सूचना मिलने के बाद पहुंची डायल 112 की टीम ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.


मामला नगर थाना क्षेत्र में टाटा मोटर्स के पास का है. घायल की पहचान आदापुर थाना क्षेत्र के कलवारी मझरिया गांव निवासी प्रेम महतो के 30 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार के रूप में हुई है. वहीं, आरोपी की पहचान घोड़ासहन प्रखंड निवासी अरुण कुमार उर्फ अर्जुन के रूप में बताई गई है.


घायल अरुण कुमार ने बताया कि उसकी मां मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं. वह घर से उनके लिए खाना लेकर अस्पताल जा रहा था. इसी दौरान नरकटिया बाजार से कुछ दूरी पर एक युवक ने हाथ देकर बाइक रोकने का इशारा किया और लिफ्ट मांगी. अरुण ने उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया.


बाइक से आगे बढ़ने के दौरान दोनों ने रास्ते में गुटखा खरीदा और साथ बैठकर खाया. अरुण के अनुसार, कुछ दूर आगे जाने के बाद पीछे बैठे युवक ने उसकी पत्नी को लेकर आपत्तिजनक मजाक किया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.


विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपनी जेब से कैंची निकाल ली और बाइक चला रहे अरुण पर हमला कर दिया. उसने पीठ पर कैंची से पांच बार वार किया. हमले में अरुण के शरीर पर पांच जगह गंभीर घाव हो गए. घायल अवस्था में वह सड़क पर गिर पड़ा.


दोनों युवकों के बीच मारपीट होते देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल अरुण को सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां उसका इलाज चल रहा है.


नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि दो युवकों के बीच आपसी विवाद के दौरान एक युवक ने दूसरे पर कैंची से हमला कर दिया. घटना में घायल युवक का इलाज कराया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.