ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार सरकार से BJP की बड़ी मांग, सम्राट बोले - रद्द हो नगर निकाय चुनाव, अतिपिछड़ों का हो रहा अपमान

PATNA : बिहार में इन दिनों नगर निकाय चुनाव में अतिपिछड़ा को आरक्षण देने के मसले पर बबाल मचा हुआ है। इसको लेकर लगातार विपक्ष द्वारा नीतीश कुमार की सरकार पर सवाल उठाया जा रहा है। इसी

बिहार सरकार से BJP की बड़ी मांग, सम्राट बोले - रद्द हो नगर निकाय चुनाव, अतिपिछड़ों का हो रहा अपमान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में इन दिनों नगर निकाय चुनाव में अतिपिछड़ा को आरक्षण देने के मसले पर बबाल मचा हुआ है। इसको लेकर लगातार विपक्ष द्वारा नीतीश कुमार की सरकार पर सवाल उठाया जा रहा है। इसी कड़ी में अब बिहार विधान परिषद् के नेता विरोधी दल सम्राट चौधरी ने भी नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, अतिपिछड़ा आयोग की जो रिपोर्ट नीतीश जी बनवा रहे है यह सही नहीं है। 


दरअसल, बिहार विधान परिषद् के नेता विपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि, बिहार की राजनीत के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार मजाक का रहे हैं। इसके आगे उन्होंने कहा कि, अक्टूबर महीने में ही नीतीश कुमार जी की सरकार ने हाईकोर्ट के निर्णय के बाद अतिपिछड़ों के आरक्षण के मामले में कमिटी बनाई और इसके निर्णय के बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया, लेकिन रद्द नहीं किया गया। यह दुर्भाग्य है कि नीतीश कुमार जी जो रिपोर्ट बनवा रहे हैं उसमें उनके पार्टी के लोग शामिल हैं। इनलोगों को यह पहले से ही बता दिया गया है कि रिपोर्ट में क्या - क्या लिखना है। यह अतिपिछड़ों का अपमान है। 


सम्राट ने कहा कि, इस सरकार ने यह पहले से ही तय कर लिया है कि हम चुनाव पुराने नोटिफिकेशन के आधार पर करवाएंगे। इनलोगों को रिपोर्ट आने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। इनलोगों को पहले से यह मालूम है कि रिपोर्ट में क्या होगा। लेकिन, यह बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि यदि 13 दिसंबर तक इस मामले में एक न्यायइक कमिटी नहीं बनती है तो हमलोग आंदोलन करेंगे। 


इसके साथ ही उन्होंने टीईटी और सीटीईटी के शिक्षक को लेकर भी जोरदार हमला बोला, उन्होंने कहा कि बिहार के पौने 2 लाख टीईटी और सीटीईटी के शिक्षकों की बहाली को लेकर 2010 में अनिवार्ता की गई तो समान्य वेतन की चर्चा उसमें किया गया। लेकिन, बिहार की सरकार ने उसे भी नियोजन में रख दिया। इसलिए हमारी मांग है कि इसे नियोजन से अलग से करना चाहिए। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें