ब्रेकिंग
बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टबिहार के 14 जिलों में Orange Alert, मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी; आपदा प्रबंधन विभाग ने की यह अपीलबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत, सीएम सम्राट चौधरी ने खातों में भेजे 7-7 हजारUCC को लेकर NDA में मचे घमासान पर RJD की पैनी नजर, नीतीश कुमार को दे दिया बड़ा ऑफरनशेड़ी बेटे की हैवानियत, पैसे देने से पिता ने किया इनकार तो कुदाल से हमला कर उतारा मौत के घाटबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टबिहार के 14 जिलों में Orange Alert, मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी; आपदा प्रबंधन विभाग ने की यह अपीलबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत, सीएम सम्राट चौधरी ने खातों में भेजे 7-7 हजारUCC को लेकर NDA में मचे घमासान पर RJD की पैनी नजर, नीतीश कुमार को दे दिया बड़ा ऑफरनशेड़ी बेटे की हैवानियत, पैसे देने से पिता ने किया इनकार तो कुदाल से हमला कर उतारा मौत के घाट

UCC को लेकर NDA में मचे घमासान पर RJD की पैनी नजर, नीतीश कुमार को दे दिया बड़ा ऑफर

UCC को लेकर बिहार NDA में जारी घमासान के बीच RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने नीतीश कुमार को बड़ा ऑफर दिया है। उन्होंने BJP पर मुद्दों से भटकाने के लिए UCC की चर्चा करने का आरोप लगाते हुए नीतीश से NDA छोड़कर RJD के साथ सरकार बनाने की अपील की।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: यूसीसी को लेकर बिहार एनडीए में मचे घमासान पर मुख्य विपक्षी दल आरजेडी की पैनी नजर है। आरजेडी चीफ लालू प्रसाद के बेहद करीबी माने जाने वाले मनेर विधायक भाई वीरेंद्र ने जेडीयू चीफ नीतीश कुमार को बड़ा ऑफर दे दिया है और कहा है कि असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी यूसीसी का नया शिगूफा छोड़ा है।



भाई वीरेंद्र ने कहा कि यूसीसी को लेकर केंद्र की सरकार इसलिए ऐसी भाषा बोल रही है क्योंकि बिहार ही नहीं पूरे देश में महंगाई और बेरोजगारी है। एनडीए की सरकार अपराध पर लगाम लगाने में विफल साबित हो रही है। लोगों को अहम मुद्दे से भटकाने के लिए यूसीसी का शिगूफा छोड़ा गया है।



उन्होंने कहा कि यह हिन्दुस्तान है और देश जब गुलाम था तब सभी धर्म के लोगों न अपनी जान की कुर्बानी देकर देश को अंग्रेजों से आजाद कराया था। भारत हिन्दु राष्ट्र नहीं है बल्कि एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है। एनडीए की सरकार नागपुर से गाइड हो रही है लेकिन ये बिहार है, यहां नागपुर का नहीं चलेगा। बिहार में तो यूसीसी लागू नहीं करने देंगे, नीतीश कुमार ने भी स्टैंड ले लिया है। नीतीश कुमार से कहेंगे कि ऐसे लोगों छोड़े और इधर आएं, हमलोग मिलकर सरकार बनाएं।



आरजेडी विधायक ने कहा कि बिहार में किसी कीमत पर यूसीसी लागू नहीं होने दिया जाएगा, यह धर्मनिरपेक्ष राज्य है। सभी धर्म के लोगों को अपना अपना धर्म मानने का अधिकार है और संविधान में भी इसका उल्लेख है। हमने तो पहले ही विरोध किया था और बाद में जेडीयू ने भी विरोध जताया। भाई वीरेंद्र ने कहा कि नीतीश कुमार इधर आएं, उनको तो बर्बाद कर ही दिया, अभी और भी बर्बाद करने में लगे हुए हैं, इसलिए आइए और बीजेपी को छोड़िए।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता