ब्रेकिंग
बिहार की तीन बंद पड़ी चीनी मिलें जल्द होंगी चालू, विधान परिषद में सीएम सम्राट चौधरी का ऐलानबिहार में केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर 72 हजार की ठगी, फर्जी टिकट भेजकर परिवार को लगाया चूनादाखिल-खारिज संशोधन विधेयक पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, विपक्ष ने सरकार को घेरा, कहा..गरीबों की आह मत लीजिए, वरना तबाह हो जाएंगेबिहार के बेटे कनिष्क नारायण का ब्रिटेन में जलवा: कैबिनेट में मिली बड़ी जिम्मेदारी, लिसा नंदी भी सुर्खियों में; जानिए कौन हैं दोनोंबिहार में रफ्तार का कहर: बाइक सवार राजमिस्त्री को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौतबिहार की तीन बंद पड़ी चीनी मिलें जल्द होंगी चालू, विधान परिषद में सीएम सम्राट चौधरी का ऐलानबिहार में केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर 72 हजार की ठगी, फर्जी टिकट भेजकर परिवार को लगाया चूनादाखिल-खारिज संशोधन विधेयक पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, विपक्ष ने सरकार को घेरा, कहा..गरीबों की आह मत लीजिए, वरना तबाह हो जाएंगेबिहार के बेटे कनिष्क नारायण का ब्रिटेन में जलवा: कैबिनेट में मिली बड़ी जिम्मेदारी, लिसा नंदी भी सुर्खियों में; जानिए कौन हैं दोनोंबिहार में रफ्तार का कहर: बाइक सवार राजमिस्त्री को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

Bihar Politics: ‘सपने देखना अच्छी बात, लेकिन सीएम बनने का सपना न देंखे’, तेजस्वी के शपथ वाले बयान पर शांभवी चौधरी का पलटवार

Bihar Politics: तेजस्वी यादव के सीएम पद की शपथ वाले बयान पर लोजपा (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सपने देखना अच्छी बात है, लेकिन बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। लोजपा (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने राजद नेता और महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह 18 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।


शांभवी चौधरी ने कहा कि सपने देखना अच्छी बात है, लेकिन सीएम बनने का सपना न देखें, क्योंकि बिहार की जनता ने अगले पांच साल के लिए नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है और वोट देकर उसे पूरा किया है।


पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान शांभवी चौधरी ने कहा कि अब चुनाव परिणाम आने में बहुत कम समय रह गया है। मेरे साथ पूरा देश देखेगा कि 14 नवंबर को कौन सरकार बनाएगा। उन्होंने दावा किया कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी और नीतीश कुमार दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।


नीतीश कुमार के समर्थन में लगाए गए ‘टाइगर जिंदा है’ पोस्टर पर शांभवी चौधरी ने कहा कि यह जदयू कार्यकर्ताओं की भावना है, लेकिन एक बात साफ है कि नीतीश कुमार बिहार की जनता के दिलों में आज भी जिंदा हैं। वे 2005 जितने ही मजबूत आज भी हैं और पूरे समर्पण के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाएं अब सुरक्षित महसूस करती हैं, और उन्हें राजनीति में जो प्रतिनिधित्व मिला है, वह बदलते बिहार की तस्वीर को दर्शाता है।


एनडीए की मजबूती पर बोलते हुए शांभवी ने कहा कि अब बिहार में बूथ लूट नहीं होते, अब वोट से चुनाव जीते जाते हैं। रैली कौन कितनी करता है, इससे फर्क नहीं पड़ता। तेजस्वी यादव सिर्फ चुनाव के वक्त ही दिखाई देते हैं, जबकि एनडीए के नेता पीएम मोदी, नीतीश कुमार और चिराग पासवान सालभर जनता के बीच काम करते हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता