ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar Politics: संतोष सुमन ने तेजस्वी को याद दिलाए पुराने दिन, ‘जंगलराज’ की बात कह दमभर सुनाया

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे और बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने तेजस्वी यादव को लालू-राबड़ी के शासनकाल की याद दिलाई है और जंगलराज की बात कह खूब सुनाया है.

Bihar Politics
संतोष सुमन का तंज
© social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री और जीतनराम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन ने तेजस्वी यादव पर तीखा तंज किया है और जंगलराज की याद दिलाई है। संतोष सुमन ने एक्स पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है और गलतबयानी से वह अपने को गफलत में रख सकते हैं, बिहार की जनता को नहीं। बिहार की जनता सब कुछ जानती है।


संतोष सुमन ने एक्स पर लिखा, “तेजस्वी जी, 2005 के पहले बिहार में जवाबदेह नहीं, लूट-खसोट करने वाली अराजक, भ्रष्टाचार, अपराध और विकासहीनता को बढ़ावा व संरक्षित करने वाली सरकार थी।...गलतबयानी से आप अपने को गफलत में रख सकते हैं, बिहार की जनता को नहीं... जनता सब कुछ जानती है”।


उन्होंने आगे लिखा, “स्वार्थ व सत्ता लोलुपता में आपकी यादें धूमिल हो गई हैं...फिर भी जरा दिमाग पर जोर देकर याद कीजिये कि 05 अगस्त, 1998 को किस जवाबदेह सरकार के लिए पटना हाई कोर्ट ने 'जंगल राज' वाली टिप्पणी की थी?...क्या वह सरकार आपके माता जी-पिता जी के नेतृत्व में चलने वाली राजद की नहीं थी...?”


संतोष मांझी लिखते हैं, “तेजस्वी जी, फिरौती के लिए अपहरण को उद्योग का दर्जा किसकी सरकार में मिला था ?...आजकल आप पलायन की चर्चा करते नहीं थक रहे हैं... क्या बताएंगे कि 1990 से 2005 के नवम्बर से पहले किसकी सरकार थी, जिसके शासनकाल में अपराधियों से त्रस्त होकर डेढ़ लाख से ज्यादा व्यवसायियों, उद्योगपतियों, डॉक्टरों, इंजीनियरों व अन्य कारोबारियों को जान बचाने के लिए बिहार से पलायन करना पड़ा था?...”


उन्होंने अंत में लिखा, “अभी थोड़े दिन पहले ही आपके मामाश्री ने किस जवाबदेह सरकार के बारे में बताया था कि सीएम हाउस से अपहरण के बाद फिरौती की रकम की वसूली की जाती थी... तेजस्वी जी, 'हरि अनंत हरि कथा अनंता' वाली स्थिति थी...जनता कुछ भी नहीं भूली है...'जंगल राज रिटर्न' की चाहे जितनी कोशिश कर लीजिए, बिहार की जनता सफल नहीं होने देगी...”।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता