ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar Politics: तेजस्वी के विधायक की दबंगई देखिए, सड़क पर उतरकर खूब मचाया हंगामा; NH पर लगे क्रैश डिवाइडर को जबरन हटाया

Bihar Politics: मोतिहारी के कल्याणपुर से राजद विधायक मनोज यादव की दबंगई सामने आई है. विधायक ने पुलिस की मौजूदगी में खूब हंगामा मचाया और NH-27 पर सुरक्षा को लेकर लगाए गए क्रैश डिवाइडर को जबरन हटवा दिया.

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: मोतिहारी के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक मनोज यादव की दबंगई एक बार फिर सामने आई है। राष्ट्रीय राजमार्ग NH-27 पर प्रशासन द्वारा बंद किए गए अवैध कट को राजद विधायक ने अपने समर्थकों के साथ जबरन खुलवा दिया। खास बात यह रही कि इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद थे, लेकिन मूकदर्शक बनकर तमाशा देखते रहे।


जानकारी के अनुसार, NH-27 पर कोटवा के दीपऊ गांव के पास एक अवैध कट बनाया गया था। यह कट लंबे समय से सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन रहा था, जिससे कई लोगों की जान जा चुकी थी। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन ने हाल ही में इस अवैध कट को बंद कर दिया था और स्टील के क्रैश डिवाइडर से ब्लॉक कर दिया था।


जैसे ही इसकी सूचना विधायक मनोज यादव को मिली, वे अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआत में प्रशासन की मौजूदगी के कारण समर्थक हिचकिचा रहे थे, लेकिन कुछ ही देर में विधायक खुद आगे बढ़े और कट के क्रैश डिवाइडर को जोर-जोर से हिलाने लगे और तोड़ने की कोशिश करने लगे। इसके बाद समर्थकों ने पलक झपकते ही पूरे क्रैश डिवाइडर को धराशायी कर दिया।


स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने विधायक और उनके समर्थकों को रोकने का कोई प्रयास नहीं किया। इस संबंध में कोटवा थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी गई है। जैसा निर्देश मिलेगा, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को लेकर स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी