ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया

Bihar Politics: ‘आरक्षण चोर जवाब दें’...अपनी Ghibli Style फोटो के साथ तेजस्वी यादव ने BJP-NDA पर साधा निशाना

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके बीजेपी-एनडीए पर हमला बोला है। तेजस्वी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आरक्षण चोर बीजेपी-एनडीए जवाब दें!

Bihar Politics
अपनी Ghibli Style फोटो के साथ तेजस्वी यादव ने BJP-NDA पर बोला हमला
© social media
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar Politics: सोशल मीडिया पर इन दिनों  Ghibli Style फोटो का ट्रेंड चल रहा है। आम से लेकर खास तक अपनी घिबली स्टाइल फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी अपनी घिबली स्टाइल फोटो शेयर करते हुए बीजेपी और एनडीए की सरकार पर निशाना साधा है। 


अपनी Ghibli Style फोटो के साथ तेजस्वी यादव ने BJP-NDA पर हमला बोलते हुए लिखा है कि- ‘आरक्षण चोर जवाब दें’। हमारी सरकार द्वारा 17 महीनों के अल्प कार्यकाल में दलितों-आदिवासियों एवं पिछड़ों-अतिपिछड़ों के लिए बढ़ाई गई। 65 प्रतिशत आरक्षण सीमा को बीजेपी-एनडीए की केंद्र सरकार ने संविधान की 9वीं अनुसूची में नहीं डाला क्योंकि ये आरक्षण चोर अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा-अतिपिछड़ा वर्ग के युवाओं को 16 प्रतिशत आरक्षण का सीधा नुकसान कर इन वर्गों की लाखों नौकरियां हड़प रहे हैं।'


इससे पहले सोमवार को तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा था।  उन्होंने कहा था कि 'हमारी सरकार बनी तो बिहार में बाढ़ नियंत्रण पर काम करेंगे... 20 बरस से बिहार में क्या तालिबान की सरकार है? उपलब्धि के नाम पर कुछ नहीं तो कुछ भी फेंक दो। ये लोग इतना झूठ कहां से लाते है?' 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता