ब्रेकिंग
Bihar Train Accident: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आईं मां-बेटी, दोनों की मौके पर मौतस्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजपटना से भोपाल जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी विमान सेवा; हफ्ते में 3 दिन उड़ान, ढाई घंटे में पूरा होगा सफरBihar Train Accident: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आईं मां-बेटी, दोनों की मौके पर मौतस्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजपटना से भोपाल जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी विमान सेवा; हफ्ते में 3 दिन उड़ान, ढाई घंटे में पूरा होगा सफर

Bihar Politics: मंत्री रत्नेश सदा का बयान ,महागठबंधन के लोग बेंग हैं, इधर उधर करते रहते हैं!

Bihar Politics : बिहार के बेगूसराय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा ने महागठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विपक्ष की एकजुटता पर सवाल उठाते हुए उन्हें "बेंग" की उपमा दी और शराबबंदी नीति पर उठे सवालों का जवाब दिया।

रत्नेश सदा, महागठबंधन, बेगूसराय, बिहार सरकार, शराबबंदी, नशा मुक्ति, विपक्ष पर हमला, मध्य निषेध, जीविका दीदी, नुक्कड़ नाटक, जागरूकता कार्यक्रम, bihar news, begausarai news, political news.
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार सरकार के मध्य निषेध मंत्री रत्नेश सदा ने आज बेगूसराय के धबोली गांव में आयोजित शराबबंदी जागरूकता कार्यक्रम में विपक्ष और महागठबंधन पर तीखा हमला बोला। 


उन्होंने महागठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महागठबंधन के लोग बेंग हैं। क्या बेंग को कभी एक तराजू पर तौला गया है? ये लोग इधर-उधर करते रहते हैं। कार्यक्रम के दौरान मंत्री रत्नेश सदा ने विपक्ष द्वारा शराबबंदी नीति पर उठाए गए सवालों को खारिज करते हुए कहा कि, 302 के केस में जब हत्या होती है तो क्या खून करना बंद कर दिया जाता है? जो समाज के वंचित और विद्रोही लोग हैं, वही इस तरह के गलत कामों में लिप्त होते हैं।


शराबबंदी को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में जीविका दीदी और स्थानीय महिलाओं ने नुक्कड़ नाटक के ज़रिए नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। मध्य निषेध विभाग द्वारा आयोजित इस आयोजन में गांववासियों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली। मंत्री रत्नेश सदा ने इस अवसर पर सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि नशामुक्त बिहार की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है और जनता को इस अभियान में सहयोग करना चाहिए।


टैग्स