ब्रेकिंग
बिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरार

Bihar Politics: ‘इस बार वोट अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए दीजिएगा’ सारण में ‘बिहार बदलाव यात्रा' के दौरान प्रशांत किशोर की अपील

Bihar Politics: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार में सम्पूर्ण क्रांति और व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से शुरू की गई 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत आज सारण जिले के

Bihar Politics
लड्डू से तौले गए प्रशांत किशोर
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार में सम्पूर्ण क्रांति और व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से शुरू की गई 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत आज सारण जिले के एकमा विधानसभा में दो जनसभाओं को संबोधित किया। उनकी पहली जनसभा लहलादपुर प्रखंड के जनता बाजार खेल मैदान में तथा दूसरी जनसभा करनपुरा, अमदाधी के लच्छू बरम बाबा मैदान में आयोजित की गई।


जनसभा को संबोधित करने से पहले प्रशांत किशोर ने गोपालेश्वर नाथ धाम जाकर पूजा-अर्चना की। जहां एकमा की जनता ने प्रशांत किशोर को लड्डू से तौला। जनसभा स्थल पर पहुंचने के दौरान प्रशांत किशोर का जिले के रामपुर बिंदलाल चौक, कटेयाँ चौक, बनपुरा बाज़ार, ताजपुर बिहारी मोड़, मिर्जापुर, बसही बाज़ार,जनता बाज़ार, केसरी बाज़ार, परसा बाज़ार, एकमा बाज़ार, रसूलपुर बाज़ार, पकवा इनार चौक आदि स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों ने स्वागत किया।


जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में अधिकारी और नेता राशन कार्ड बनाने से लेकर जमीन की रसीद कटाने तक के लिए रिश्वत ले रहे हैं, जिससे आम लोग परेशान हैं। उन्होंने एकमा की जनता से अपील की कि उन्हें और उनके बच्चों को लूटने वाले नेताओं को वोट न दें। अगली बार अपने बच्चों के लिए वोट दें और बिहार में जनता का राज स्थापित करें। बिहार में व्यवस्था परिवर्तन कर जनता का राज स्थापित करने के लिए नेताओं का चेहरा देखकर वोट न करें। अगली बार वोट लालू, नीतीश और मोदी के चेहरे पर नहीं अपने बच्चों के चेहरे को देखकर दीजिएगा। अगली बार अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें।


प्रशांत किशोर ने एकमा की जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा कि दिसंबर 2025 से 60 साल से अधिक उम्र के हर पुरुष और महिला को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस साल छठ के बाद छपरा, सारण के युवाओं को 10-12 हजार रुपये की मजदूरी करने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जब तक सरकारी विद्यालयों में सुधार नहीं हो जाएगा, तब तक आप अपने 15 साल से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाएं और उनकी फीस सरकार भरेगी ताकि गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ सके।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें