ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादवकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादव

Bihar Politics: दिल्ली की बैठक में शामिल होकर पटना लौटे मुकेश सहनी, बोले- हमें लोकतंत्र पर भरोसा, मजबूती से लड़ेंगे

Bihar Politics: दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने के बाद पटना लौटे मुकेश सहनी ने कहा कि जनता के वोट की चोरी हो रही है और इसे रोकने के लिए सभी को मिलकर लड़ना होगा। हमें लोकतंत्र पर पूरा भरोसा है और वे मजबूती से लड़ाई लड़ेंगे।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने दिल्ली में इंडिया गठबन्धन की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जनता के वोट की चोरी की जा रही है। हम सभी को मिलकर इसकी लड़ाई लड़नी है। 


उन्होंने कहा कि बैठक में 17 अगस्त से बिहार में राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू होने वाली यात्रा को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस यात्रा का समापन 1 सितंबर को पटना में होगा। फिलहाल जनता के वोट की रक्षा करने का निर्णय हमलोगों ने लिया है। जो काम चुनाव आयोग का होना चाहिए वह वह नहीं कर रहा। लोगों के नाम काटे जा रहे है। गरीब, पिछड़ा के पास एक ही ताकत है वह है वोट। उन्हें इस पर गर्व होता है। 


उन्होंने कहा कि हमलोग जागरूक है। बिहार में इनका खेल नहीं चलने वाला है। वीआईपी प्रमुख सहनी ने कहा कि बैठक में इन्हीं सभी बातों पर चर्चा की गई। बैठक में राहुल गांधी ने कर्नाटक और अन्य प्रदेशों मे ऐसी त्रुटियां बताई। बिहार में प्रत्येक बूथ पर नजर रखी जायेगी। तेजस्वी यादव के चुनाव वहिष्कार को लेकर उन्होंने कहा कि इस पर अभी बहुत चर्चा नहीं हुई है। हमलोग लोकतंत्र पर भरोसा करते हैं, हमलोग मजबूती से लड़ाई लड़ेंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें