ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Bihar Politics: बाबा केवल महाराज स्थान पहुंचे VIP प्रमुख मुकेश सहनी, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी रविवार को मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में बाबा केवल स्थान पहुंचे और उनका दर्शन एवं पूजन कर आशीर्वाद प्र

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी रविवार को मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में बाबा केवल स्थान पहुंचे और उनका दर्शन एवं पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि यहां हम सभी की आस्था है। यही कामना है कि बिहार आगे बढ़े, युवकों को रोजगार मिले।


मुकेश सहनी ने इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वे हर साल पूजा में आते हैं और आशीर्वाद लेते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज पूजा-पाठ करते रहे थे, हमें भी इसे करना चाहिए। ईश्वर भी कहते हैं, "कर्म करो, फल मिलेगा।" आने वाली पीढ़ियों को सिर उठाकर जीने के लिए उन्होंने संघर्ष और बच्चों को पढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज आपके प्यार के कारण है कि निषाद समाज का परचम लहर रहा है।


उन्होंने लोगों से "सरकार बनाओ और अधिकार पाओ" की बात करते हुए कहा कि अगर आपकी सरकार बनेगी तो आपको भी अधिकार मिलेगा, आपकी समस्याएं हल होगी। 2025 के चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि यह हमलोगों की भी परीक्षा है, जिसमें हमलोग चाह रहे हैं कि हमलोगों की सरकार बने।


वक्फ संशोधन का विरोध करते हुए कहा कि आज उनके पास बहुमत है तो वे ऐसा कानून बना रहे हैं। भाजपा की राजनीति हिन्दू-मुसलमान पर टिकी है। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि जब 2029 में हमलोगों की सरकार बनेगी तो अल्पसंख्यकों के हित के लिए इस कानून में फिर संशोधन होगा।

टैग्स