ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

Bihar Politics: जंदाहा पहुंचे VIP चीफ मुकेश सहनी, बाबा अमर सिंह की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज जंदाहा पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। यहां उन्होंने बाबा अमर सिंह क

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज जंदाहा पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। यहां उन्होंने बाबा अमर सिंह की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद मांगा।


उन्होंने कहा कि मैं बराबर बाबा अमर सिंह दरबार की पूजा में आता रहता हूं। कामना है कि समाज में भाईचारा बना रहे। कामना है कि इस बार महागठबंधन की सरकार बने। इस मेले को राजकीय मेले का दर्जा है, लेकिन जो सरकार का सहयोग होना चाहिए, वह नहीं है। आज भी यहां कई कार्य अधूरे हैं। 


सहनी ने स्थानीय लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि अगर हमारी सरकार बनी तो यहां भव्य मंदिर बनेगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो विशेष तैयारी से अगले साल पूजा होगी। पत्रकारों के विधानसभा चुनाव के पूर्व एनडीए में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे महागठबंधन के साथ हैं और खुश हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले यह अफवाह उड़ाते रहते हैं। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।


आने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए के 225 सीट पर जीत के दावे पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में भी 400 सीट ला रहे थे। अगले विधानसभा चुनाव में उन्होंने बिहार में बदलाव का दावा किया।

टैग्स