ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

Bihar Politics: फार्मूला कोई भी हो...CM तो नीतीश कुमार ही होंगे, JDU ने BJP को साफ-साफ बता दिया, नीतीश के मंत्री खुलकर मैदान में उतरे...

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए का चेहरा कौन होगा, यह तय नहीं है. गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद बिहार की राजनीति में बवाल मच गया है. बिहार भाजपा नेता

Bihar Politics: फार्मूला कोई भी हो...CM तो नीतीश कुमार ही होंगे, JDU ने BJP को साफ-साफ बता दिया, नीतीश के मंत्री खुलकर मैदान में उतरे...
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Politics:  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए का चेहरा कौन होगा, यह तय नहीं है. गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद बिहार की राजनीति में बवाल मच गया है. बिहार भाजपा नेताओं ने जहां इस मुद्दे पर चुप्पी साध ली है, वहीं सहयोगी दल जेडीयू नेताओं ने साफ कर दिया है, बिहार में दूसरा कोई फार्मूला नहीं चलेगा.

मुख्यमंत्री की कुर्सी पर महाभारत 

जेडीयू के नेता व नीतीश कैबिनेट में मंत्री रत्नेश सदा ने साफ कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव चाहे जिस फार्मूल पर लड़े जाएं, लेकिन नेतृत्व नीतीश कुमार का होगा. उन्होंने कहा कि, बिहार का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बनेंगे, दूसरा कोई नहीं बनेगा. मंत्री ने कहा कि चुनाव बाद नीतीश कुमार की जगह कोई दूसरा मुख्यमंत्री बनेगा, यह नामुमकिन है, यह संभव नहीं है. वहीं, सूबे के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने भी साफ कर दिया कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कोई समझौता नहीं. उन्होंने कहा कि बिहार एनडीए का नेतृत्व कौन करेगा, इसमें कोई शक और संदेह नहीं है. नीतीश कुमार ही 2025 के विधानसभा चुनाव में बिहार एनडीए का नेतृत्व करेंगे. जेडीयू कोटे से मंत्री सुनील कुमार ने कहा, कोई कुछ बोल रहा है तो यह अलग बात है, लेकिन इसमें कोई शक और संदेह नहीं है कि नीतीश कुमार ही 2025 में एनडीए का नेतृत्व करेंगे और मुख्यमंत्री बनेंगे. 

अमित शाह ने एक टीवी-शो में क्य़ा कहा था...

अमित शाह ने तीन दिन पहले एक टीवी शो में बिहार एनडीए को लेकर दो खास बातें कहीं थी. उनकी पहली बात थी कि बिहार में एनडीए के सीएम फेस का फैसला संसदीय बोर्ड और संबंधित दल लेंगे. यानी नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे, यह तय नहीं है. उन्होंने दूसरी बात कही थी कि कोई लाख कोशिश करे, एनडीए एकजुट है. 

विवेकानंद की रिपोर्ट

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता