ब्रेकिंग
दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार✦दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar Politics: बिहार में सरकार गठन की कवायद तेज, दिल्ली में अमित शाह से मिले संजय झा और ललन सिंह

Bihar Politics: बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की हलचल तेज। जेडीयू के संजय झा और ललन सिंह ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात कर सत्ता गठन पर मंथन किया।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद राज्य में सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद शुक्रवार की शाम जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी।


जानकारी के मुताबिक, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और ललन सिंह दिल्ली पहुंचे हैं और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान धर्मेंद्र प्रधान के अलावा बीजेपी के कई अन्य बड़े नेता भी मौजूद रहे। बीजेपी और जेडीयू नेताओं के बीच बिहार में सरकार गठन को लेकर गंभीर मंथन हुआ है।


दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार एनडीए के सभी दलों ने हैरान करने वाला रिजल्ट दिया है। बीजेपी ने 89, जेडीयू ने 85, चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने 19, जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने 5 जबकि उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है।


उधर, महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल को महज 25 सीटों पर जीत मिली है, जो पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले आधी से भी कम हैं। वहीं कांग्रेस को महज 6 सीटों पर जीत मिली है। वहीं खुद को जबरन महागठबंधन का डिप्टी सीएम चेहरा ऐलान कराने वाले मुकेश सहनी की पार्टी का खाता भी इस चुनाव में नहीं खुला। वहीं लेफ्ट के तीन और आईआईपी को एक सीट पर जीत मिली है।


वहीं इन सभी दलों के बीच पूरी ताकत से मैदान में उतरी ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने 5 सीटों पर जीत दर्ज कर अपनी ताकत दिखाई है। बिहार के सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ रही मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने महज एक सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का बिहार चुनाव में खाता तक नहीं खुला है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता