ब्रेकिंग
‘अगर काम पर नहीं लौटे तो..’, हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को मंत्री दिलीप जायसवाल ने चेताया✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति✦‘अगर काम पर नहीं लौटे तो..’, हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को मंत्री दिलीप जायसवाल ने चेताया✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति

Bihar Politics: आ गया फाइनल फैसला, बिहार में RJD के साथ मिलकर ही चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, दिल्ली में लग गई मुहर, बड़ा सवाल कौन होगा CM उम्मीदवार?

Bihar Politics: कांग्रेस ने पिछले कुछ दिनों से चले आ रहे सस्‍पेंस पर ब्रेक लगा दिया है। दिल्ली में हुई बैठक के बाद कांग्रेस ने ऐलान किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव पार्टी बिहार में अपनी सहयोगी आरजेडी के साथ ही लड़ेगी।

Bihar Politics
बिहार में RJD के साथ मिलकर ही चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar Politics:  कांग्रेस ने बिहार चुनाव पर फाइनल फैसला कर लिया है। दिल्ली में हुई पार्टी की बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार कांग्रेस के नेताओं के साथ चर्चा की। बैठक में सहमति बनी है कि पार्टी बिहार में राजद और महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और भाजपा-जदयू को पराजित करेगी।


सूत्रों के मुताबिक बिहार के कांग्रेस नेताओं की दिल्ली में हुई बैठक में पार्टी आलाकमान भी आरजेडी के साथ गठबंधन के पक्ष में था। हालांकि बैठक में कुछ नेताओं ने आरजेडी के साथ सम्मानजनक समझौते की बात भी की। पार्टी के मुताबिक, मुख्यमंत्री उम्मीदवार और सीटों के बारे में बिहार में इंडिया गठबंधन की बैठक में फैसला किया जाएगा। बैठक में तय किया गया है कि जल्दी ही बिहार में राज्य कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जिससे संगठन को मजबूत बनाने का मिशन शुरू किया जा सके। प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार समेत बिहार के कई पार्टी नेता, सांसद और विधायक इस बैठक में शरीक हुए। 

खबरों के मुताबिक बैठक में खरगे ने बिहार के नेताओं को टास्क सौंपा कि चुनावी वर्ष में पार्टी के नेता मुख्यालय से बाहर निकलें और जिले और विधानसभा क्षेत्र में समय बिताएं। जनता से संवाद करें। उन्होंने जोर दिया कि जनता के बीच जाए बगैर और उनकी समस्याओं को समझे बिना चुनाव में जीत संभव नहीं। वहीं राहुल गांधी ने कहा कि युवाओं के पलायन, रोजगार, नौकरी, अपराध, भ्रष्टाचार को लेकर पार्टी नेता मुखर हो और प्रत्येक प्लेटफार्म पर इन मुद्दों को उठाएं। बैठक के दौरान उन्होंने बिहार के राजनीतिक हालातों पर भी पार्टी नेताओं से बात की।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता