ब्रेकिंग
‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहाली‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहाली

Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व बाहुबली MLA ने 'हाथ' का साथ छोड़ AIMIM का थामा दामन

Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 4 बार विधायक रह चुके तौसीफ आलम ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM का दामन थाम लिया है।

Bihar Politics
तौसीफ आलम ने AIMIM का दामन थामा
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। चुनाव से पहले कई नेताओं के दल बदलने की भी खबरें आती रहती हैं। इसी क्रम में कांग्रेस को बिहार चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 4 बार विधायक रह चुके तौसीफ आलम ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM का दामन थाम लिया है। उन्होंने हैदराबाद में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।


कांग्रेस के पूर्व विधायक तौसीफ आलम ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM का दामन थाम लिया है। तौसीफ आलम ने हैदराबाद में AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी और पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पूर्व विधायक तौसीफ आलम बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र से 4 बार विधायक रह चुके हैं। ऐसा माना जाता है कि, बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र में इनकी खास पकड़ है।


विधानसभा चुनाव 2020 में तौसीफ आलम को असदुद्दीन ओवैसी की ही पार्टी यानी कि एआईएमआईएम के उम्मीदवार अंजार नईमी से मुंह की खानी पड़ी थी। हालांकि, अंजार नईमी आरजेडी में शामिल हो गए। इस हार के बाद से ही कयास लगाया जा रहा था कि, तौसीफ आलम एआईएमआईएम में शामिल होंगे। आपको बता दें कि, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में सीमांचल इलाके में मजबूती के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता