ब्रेकिंग
बिहार पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर बदमाश, फर्जी पुलिसकर्मी बनकर करता था लूटपाट; 35 लाख की ठगी का पुराना रिकॉर्ड भी उजागरसमोसा, वड़ा पाव और पकौड़े जैसे फास्ट फूड बेचने के नियमों में बदलाव, भारी पड़ेगी यह छोटी सी गलतीदिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का 5 घंटे चला प्रदर्शन: अभिजीत दीपके ने धर्मेन्द्र प्रधान को 5 दिनों की दी मोहलतबिहार में तीन नए रिवरफ्रंट एक्सप्रेस-वे का खाका तैयार, गंगा-गंडक किनारे बनेगा आधुनिक फोरलेन नेटवर्क; जानिए.. क्या होंगे नाम?बिहार में बड़ी कार्रवाई: नियमों की अनदेखी पर ‘मेदांता हॉस्पिटल’ सील, ICU और OT में गंभीर खामियांबिहार पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर बदमाश, फर्जी पुलिसकर्मी बनकर करता था लूटपाट; 35 लाख की ठगी का पुराना रिकॉर्ड भी उजागरसमोसा, वड़ा पाव और पकौड़े जैसे फास्ट फूड बेचने के नियमों में बदलाव, भारी पड़ेगी यह छोटी सी गलतीदिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का 5 घंटे चला प्रदर्शन: अभिजीत दीपके ने धर्मेन्द्र प्रधान को 5 दिनों की दी मोहलतबिहार में तीन नए रिवरफ्रंट एक्सप्रेस-वे का खाका तैयार, गंगा-गंडक किनारे बनेगा आधुनिक फोरलेन नेटवर्क; जानिए.. क्या होंगे नाम?बिहार में बड़ी कार्रवाई: नियमों की अनदेखी पर ‘मेदांता हॉस्पिटल’ सील, ICU और OT में गंभीर खामियां

Bihar Politics : सियासी हलचल के बीच आज से फिर शुरू हुआ CM नीतीश की प्रगति यात्रा, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Politics: सीएम नीतीश आज से प्रगति यात्रा के दूसरे चरण पर निकलेंगे।सीएम दूसरे चरण की यात्रा गोपालगंज से करेंगे। दूसरे चरण में सीएम कई जिलों में यात्रा करेंगे।

nitish kumar
CM नीतीश कुमार की यात्रा
© google
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar Politics : बिहार के मुख्यमंत्री 'प्रगति यात्रा' के दूसरे चरण के तहत मुख्य आज गोपालगंज जाएंगे। सीएम आज जिले के विभिन्न प्रखंडों में 138 करोड़ की लागत वाली 72 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गोपालगंज जिले के सिधवलिया प्रखंड में 21 करोड़ से अधिक की लागत में बने आईटीआई भवनन का शुभारंभ करेंगे। करसघाट पंचायत में तालाब का निरीक्षण करने के बाद वह जीविका दीदी से भी मिलेंगे। सीएम आज मीरगंज सबेया बायपास की भी आधारशिला रखेंगे। आखिर में वह जिला समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। 


जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 12:35 बजे गोपालगंज के मीरगंज के सलेमपट्टी पहुंचेंगे। 12:40 बजे मीरगंज बायपास और मीरगंज से विजयपुर प्रखंड के पगरा तक सड़क चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे। 2:30 बजे वह जिला समाहरणालय में योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। 3:45 बजे मुख्यमंत्री पटना के लिए निकल जाएंगे। मतलब सीएम 3 घंटे से अधिक समय तक वह गोपालगंज में रहेंगे।


गौरतलब हो कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दूसरे चरण के तहत 4 जनवरी से 13 जनवरी तक अलग-अलग जिलों में जाएंगे। 4 जनवरी को गोपालगंज जाएंगे. 5 और 6 जनवरी को उनका कोई कार्यक्रम नहीं है। 7 जनवरी को वह सिवान, 8 जनवरी को सारण जाएंगे। 9 और 10 को भी कोई कार्यक्रम नहीं है. वहीं 11 जनवरी को दरभंगा और 12 जनवरी को मधुबनी में सीएम का कार्यक्रम है, जबकि 13 जनवरी को समस्तीपुर में उनकी यात्रा का समापन होगा।