ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी✦ Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी

Bihar Politics: सीएम फेस को लेकर महागठबंधन में मचे घमासान पर BJP की पैनी नजर, क्या बोले केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय?

Bihar Politics: महागठबंधन में सीएम फेस को लेकर मचे घमासान पर बीजेपी की पैनी नजर है। पटना पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंत राय ने महागठबंधन में सीएम फेस को लेकर छिड़े शीत

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: महागठबंधन में सीएम फेस को लेकर मचे घमासान पर बीजेपी की पैनी नजर है। पटना पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंत राय ने महागठबंधन में सीएम फेस को लेकर छिड़े शीत युद्ध पर तीखा तंज किया है और कहा है कि बिहार की जनता तेजस्वी यादव को सीएम बनाने ही नहीं जा रही है तो क्यों परेशान हो रहे हैं।


केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि जनता कहां तेजस्वी यादव को सीएम बनने जा रही है, कहां घमंडियां गठबंधन को जनमत मिलने जा रहा है कि वहां कोई सीएम बनने जा रहा है? बिहार में सीएम का सिर्फ एक उम्मीदवार हैं और वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है, बिहार में सीएम का उम्मीदवार दूसरा कोई नहीं है।


महागठबंधन की लगातार हो रही बैठक पर नित्यानंद राय ने कहा कि बैठक करने से क्या होगा, बिहार की जनता मन बन चुकी है। नीतीश कुमार का सुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के गंगा को बिहार में जन-जन तक पहुंचाने के लिए एनडीए के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए जो प्रयास किया है जनता उस ओर है।


उन्होंने कहा कि जहां भ्रष्टाचार है, जहा परिवारवाद है जनता वहां नहीं जा सकती है। जात-पात से बिहार की जनता ऊपर उठ चुकी है और बच्चों के भविष्य के लिए विकास जनता चाहती है। इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से बिहार की जनता मुख्यमंत्री बनाएगी। वहीं मुर्शिदाबाद की घटना पर नित्यानंद राय ने कहा कि ममता वोट और तुष्टीकरण के लिए यह कर रही हैं, गृह मंत्रालय उसपर नजर रखे हुए है।