ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

Bihar Politics: 'बिहार में RJD की बहुत बुरी स्थिति होगी'..BJP सांसद रवि किशन ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

Bihar Politics: BJP सांसद रवि किशन ने तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर ने होली के दिन मुसलमानों से घर पर रहने की अपील की थी। उसपर राजद नेता तेजस्वी यादव ने जुबानी हमला किया था। अब रवि किशन ने तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है।

Bihar Politics
BJP सांसद रवि किशन ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर का होली के दिन मुसलमानों से घरों से नहीं निकलने की अपील ने सियासी गहमागहमी बढ़ा दी है। पहले बीजेपी विधायक के होली वाले बयान पर आरजेडी तेजस्वी यादव ने हमला किया। इसके बाद अब उत्तर प्रदेश के गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद रविकिशन ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है।


बीजेपी सांसद ने रवि किशन ने कहा है, “हम समझते हैं कि बिहार में चुनाव है। इतने सालों से होली होती है तब कुछ नहीं हुआ। सब कुछ प्रेम से चल रहा है। जो भी गड़बड़ी बातें होती हैं, वो विरोधी पक्ष द्वारा होती हैं। बिहार में चुनाव हैं और उन्हें (राजद) पता है कि बिहार में उनकी बहुत बुरी स्थिति होगी। वहां भाजपा नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बना रही है।”


इससे पहले बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बीजेपी विधायक के होली वाले बयान पर पूरी बीजेपी पार्टी को संस्कारहीन बताते हुए कहा कि सभी मनुष्यों का खून बराबर होता है। भगवान सबको जन्म देते हैं। भारतीय जनता पार्टी के लोग संस्कारहीन हैं इसलिए इस तरह की बातें बोलते हैं। देश और दुनिया के लोग देख रहे हैं कि बीजेपी के नेता किस तरह का बयान दे रहे हैं। हिंदू घर से बाहर निकलेंगे और मुस्लिम घर में क्यों बंद रहेंगे? मुसलमान ने क्या बिगाड़ा है? 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता