ब्रेकिंग
नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद लखनऊ जाएंगे PM मोदी, कौशल दीक्षांत समारोह में 52 मेधावियों को करेंगे सम्मानित✦रथ पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे पीएम मोदी, गमछा लहराकर बिहार की जनता का किया अभिवादन✦प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद✦परीक्षा में हुई थी फेल, लेकिन मार्कशीट में बन गई फर्स्ट डिवीजन... फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी कर रही शिक्षिका गिरफ्तार✦पटना एयरपोर्ट से वैशाली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, थोड़ी देर में ‘नीतीश सेतु’ का करेंगे लोकार्पण✦नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद लखनऊ जाएंगे PM मोदी, कौशल दीक्षांत समारोह में 52 मेधावियों को करेंगे सम्मानित✦रथ पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे पीएम मोदी, गमछा लहराकर बिहार की जनता का किया अभिवादन✦प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद✦परीक्षा में हुई थी फेल, लेकिन मार्कशीट में बन गई फर्स्ट डिवीजन... फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी कर रही शिक्षिका गिरफ्तार✦पटना एयरपोर्ट से वैशाली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, थोड़ी देर में ‘नीतीश सेतु’ का करेंगे लोकार्पण

नए DGP विनय कुमार ने भऱी हुंकार, अपराधियों की संपत्ति अब हम करेंगे जब्त...स्पीडी ट्रायल चलाकर सुशासन स्थापित करेंगे

Bihar Police: बिहार में नए डीजीपी विनय कुमार ने कार्यभार संभाल लिया है. डीजीपी के रूप में चार्ज लेने के साथ ही विनय कुमार ने अपनी मंशा साफ कर दी. उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ

नए DGP विनय कुमार ने भऱी हुंकार, अपराधियों की संपत्ति अब हम करेंगे जब्त...स्पीडी ट्रायल चलाकर सुशासन स्थापित करेंगे
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Police: बिहार में नए डीजीपी विनय कुमार ने कार्यभार संभाल लिया है. डीजीपी के रूप में चार्ज लेने के साथ ही विनय कुमार ने अपनी मंशा साफ कर दी. उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ चौतरफा प्रहार किया जाएगा. हर हाल में कानून का राज स्थापित किया जाएगा. कानून का राज स्थापित करने में स्पीडी ट्रायल का महत्वपूर्ण योगदान है, हम इसमें तेजी लाएँगे. इथना ही नहीं अब बिहार पुलिस अपराधियों की संपत्ति को जब्त करेगी. हर थाने को टास्क दिय़ा जाएगा.

स्पीडी ट्रायल चलाकर सुशासन स्थापित करेंगे

नवनियुक्त डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि कानून का राज स्थापित करने की प्राथमिकता रहेगी, कानून के शासन को स्थापित करने के लिए जितने भी नियम-परिनियम हैं, उन्हें प्रभावकारी ढंग से लागू किया जाएगा. अपराधियों पर सख्त नकेल कसा जाएगा. अपराधियों के खिलाफ चर्तुदीक दिशा से काम किया जाएगा. स्पीडी ट्रायल में सुधार लाने की कोशिश की जाएगी. विनय कुमार ने कहा कि पूर्व में भी स्पीडी ट्रायल ने सुशासन को स्थापित करने में प्रबल भूमिका निभाई थी. इसका बड़ा संकेत जाता है. स्पीडी ट्रायल को सख्ती से लागू किया जाएगा. जो भी चिन्हित केस हैं, जिसमें साक्ष्य की प्रचुरता है, उन्हें चिन्हित कर स्पिीडी ट्रायल के तहत अपराधियों को सजा दिलाई जाएगी. जिससे कानून का राज स्थापित हो सकेगा.

हमलोग करेंगे अपराधियों की संपत्ति जब्त -डीजीपी

उन्होंने कहा कि नए कानून BNSS में अपराधियों द्वारा अर्जित संपत्ति को जब्त करने का पृथक प्रावधान किया गया है. पहले हम लोग पोस्ट ऑफिस का काम करते थे, और ऐसे मामलों को प्रवर्तन निदेशालय को भेज देते थे . लेकिन नए कानून में प्रावधान किया गया है कि पुलिस के पदाधिकारी अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त कर सकते हैं. हर थाने को एक दो ऐसे मामले चिन्हित करने पड़ेंगे और त्वरित रूप से कार्रवाई करनी होगी. अपराधियों की संपत्ति अटैच करने की कार्रवाई की जाएगी. पहले जो काम प्रवर्तन निदेशालय के माध्यम से होता था, अब हम लोग यह काम करेंगे.