ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसादोरंगी नीति : 'मांझी' की नजर में अवैध रिवाल्वर रखने वाला भरत तिवारी आदतन अपराधी, उठे गंभीर सवाल- केंद्रीय मंत्री का सबसे खास 'सलाहकार' पर संगीन केसों की लंबी फेहरिस्त....क्या वो साधु हैं ? गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट: 75 साल के बुजुर्ग समेत पांच लोग गिरफ्तार, संचालक और मकान मालिक पर भी केसशराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करट्रांसफर -पोस्टिंग के लिए बोली...करप्शन पर USP बचाने की बड़ी चुनौती ! परिवहन विभाग में दागियों की सेटिंग, आरोपी सरकारी सेवक मालदार जिला लेने को बेताब...सरकार की है सख्त नजरबिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसादोरंगी नीति : 'मांझी' की नजर में अवैध रिवाल्वर रखने वाला भरत तिवारी आदतन अपराधी, उठे गंभीर सवाल- केंद्रीय मंत्री का सबसे खास 'सलाहकार' पर संगीन केसों की लंबी फेहरिस्त....क्या वो साधु हैं ? गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट: 75 साल के बुजुर्ग समेत पांच लोग गिरफ्तार, संचालक और मकान मालिक पर भी केसशराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करट्रांसफर -पोस्टिंग के लिए बोली...करप्शन पर USP बचाने की बड़ी चुनौती ! परिवहन विभाग में दागियों की सेटिंग, आरोपी सरकारी सेवक मालदार जिला लेने को बेताब...सरकार की है सख्त नजर

Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता की बहू ने थामा BJP का दामन

Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले आरजेडी को बड़ा झटका लगा है। आरजेडी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की पुत्रवधू प्रीति राज ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।

Bihar Politics
आरजेडी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की पुत्रवधू प्रीति राज ने थामा बीजेपी का दामन
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जोरशोर से तैयारी में जुटी हैं। चुनावी साल में दल बदलने की भी खबरें आती रहती हैं। इसी क्रम में आरजेडी को चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की पुत्रवधू प्रीति राज ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। 


राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद स्व पीतांबर पासवान की पुत्रवधू प्रीति राज सोनी गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गयीं। प्रीति राज ने  बीजेपी की सदस्यता ली है। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उनका पार्टी में स्वागत किया। जायसवाल ने कहा कि भाजपा में लोगों की आस्था बढ़ रही है। वहीं भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। 


प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि हमेशा जनता के कल्याण और राष्ट्र के प्रति समर्पित भाजपा परिवार में लोगों की आस्था हर दिन बढ़ती जा रही है। पार्टी के प्रति आस्था जता रहे सभी का स्वागत है। साथ ही जायसवाल ने प्रीति राज से कहा कि पार्टी से जुड़कर वे राष्ट्र एवं बिहार के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता