ब्रेकिंग
थलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदमथलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदम

बिहार: सुबह सवेरे पेड़ से लटका मिला नाबालिग लड़की का शव, जमीनी विवाद में हत्या की आशंका

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां एक लड़की का लीची बागान में पेड़ से लटका शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक लड़की के शरीर पर चाकू से वार के कई निशान मौजूद

बिहार: सुबह सवेरे पेड़ से लटका मिला नाबालिग लड़की का शव, जमीनी विवाद में हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां एक लड़की का लीची बागान में पेड़ से लटका शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक लड़की के शरीर पर चाकू से वार के कई निशान मौजूद हैं। आशंका जताई जा रही है कि बहमाशों ने हत्या करने के बाद लड़की के शव को पेड़ से लटका दिया है। घटना कांटी थाना क्षेत्र के कलवारी फतेहपुर गांव की है।


मृतक नाबालिग लड़की की पहचान फतेहपुर गांव की ही रहने वाली 13 वर्षीय छात्रा नंदनी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नंदनी बुधवार की शाम करीब 6 बजे खाना खाकर घर से निकली थी, उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। नंदनी के परिजन उसे रात भर ढूंढ़ते रहें लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह उसका शव गांव के लीची बागान में पेड़ से लटका मिला।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्ची के शव के पेड़ से उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मौत के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। आशंका जताई जा रही है कि जमीनी विवाद को लेकर नंदनी की हत्या की गई है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता