ब्रेकिंग
Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट

बिहार पर केंद्र सरकार मेहरबान: सूबे को बाढ़ से बचाने के लिए खास कमेटी का गठन किया, ललन सिंह ने कहा-थैंक्यू मोदी जी

PATNA : पिछले महीने संसद में आम बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार को बाढ़ से निजात दिलाने के लिए केंद्रीय मदद का एलान किया था. वित्त मंत्री के एल

बिहार पर केंद्र सरकार मेहरबान: सूबे को बाढ़ से बचाने के लिए खास कमेटी का गठन किया, ललन  सिंह ने कहा-थैंक्यू मोदी जी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : पिछले महीने संसद में आम बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार को बाढ़ से निजात दिलाने के लिए केंद्रीय मदद का एलान किया था. वित्त मंत्री के एलान के बाद केंद्र सरकार ने इस दिशा में कदम बढ़ाया है. केंद्र सरकार ने बिहार में बाढ़ रोकने का उपाय बताने के लिए तकनीकी कमेटी का गठन कर दिया है.

जेडीयू कोटे से केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने इसकी जानकारी दी है. केंद्रीय जल आयोग के मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में 11 तकनीकी विशेषज्ञों की कमेटी बनायी गयी है. केंद्र सरकार ने इस कमेटी को काम सौंपे हैं. कमेटी हर महीने केंद्र सरकार को रिपोर्ट देगी. वह बाढ़ नियंत्रण के लिए योजनायें तैयार करेगी. 

ललन सिंह ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया

केंद्रीय पंचायती राज और पशु एवं मत्स्य मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा है कि केंद्र की एनडीए सरकार ने बिहार को बाढ़ की समस्या से निदान दिलाने के लिए तकनीकी समिति का गठन किया है. यह समिति डीपीआर तैयार कर बाढ़ की समयस्याओं से निदान दिलाने की दिशा में कार्य करेगी, साथ ही बिहार को बाढ़ की विभीषिका से राहत दिलाने में मदद करेगी. इसके लिए मैं आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पूरे बिहारवासियों की ओर से धन्यवाद देता हूं.

बता दें कि पिछले 23 जुलाई को संसद में आम बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि बिहार में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बजट में विशेष प्रावधान किया गया है. वित्त मंत्री ने बाढ़ से निपटने के लिए 11.5 हजार करोड़ देने की घोषणा की थी. केंद्र सरकार ने कहा था कि बिहार में बाढ़ रोकने के लिए नेपाल में डैम बनाया जाएगा.


केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा था कि बिहार हर साल बाढ़ का शिकार होता है. नेपाल में इसके लिए डैम बनाना होगा. बाढ़ नियंत्रण और हाई डैम के लिए केंद्र सरकार वित्तीय सहायता देगी. बिहार में बाढ नियंत्रण के लिए आम बजट में 11 हजार 500 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया था. ये पैसा कोसी इंट्रा स्टेट लिंक और 20 अन्य परियोजनाएं में खर्च होंगे. केंद्र सरकार ने कोसी नदी में बाढ़ का सर्वे भी करवाने का एलान किया था.