ब्रेकिंग
छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में जुटेंगे बॉलीवुड-भोजपुरी सितारे, 4 लाख मेहमानों के लिए भोज, 6 हेलीपैड तैयार✦पटना में चोरों का कारनामा: छठ घाट पर अर्घ्य देने गया था पूरा परिवार, उधर घर में हो गई 2 करोड़ के सोने की चोरी, चांदी के गहनों को नहीं लगाया हाथ ✦बैंड-बाजे और नोटों की बारिश के बीच पुष्कर मेले में पहुंचा ‘बादल’, 100 बॉडीगार्ड के साथ घोड़े की हुई शाही एंट्री✦समस्तीपुर के घाट पर नाव से पहुंचे युवक ने छठव्रतियों पर पिस्टल ताना, गुस्साए लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाया, वीडियो वायरल ✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में जुटेंगे बॉलीवुड-भोजपुरी सितारे, 4 लाख मेहमानों के लिए भोज, 6 हेलीपैड तैयार✦पटना में चोरों का कारनामा: छठ घाट पर अर्घ्य देने गया था पूरा परिवार, उधर घर में हो गई 2 करोड़ के सोने की चोरी, चांदी के गहनों को नहीं लगाया हाथ ✦बैंड-बाजे और नोटों की बारिश के बीच पुष्कर मेले में पहुंचा ‘बादल’, 100 बॉडीगार्ड के साथ घोड़े की हुई शाही एंट्री✦समस्तीपुर के घाट पर नाव से पहुंचे युवक ने छठव्रतियों पर पिस्टल ताना, गुस्साए लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाया, वीडियो वायरल

Bihar News: बिहार में मंत्री के सरकारी बंगले में निकला कोबरा, मच गया हड़कंप; वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

PATNA: पटना के 6 पोलो रोड पर स्थित बिहार सरकार के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम के सरकारी आवास में शुक्रवार को एक कोबरा सांप निकल आया। इस घटना के बाद आवास

Bihar News:  बिहार में मंत्री के सरकारी बंगले में निकला कोबरा, मच गया हड़कंप; वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना के 6 पोलो रोड पर स्थित बिहार सरकार के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम के सरकारी आवास में शुक्रवार को एक कोबरा सांप निकल आया। इस घटना के बाद आवास में हड़कंप मच गया। सांप की लंबाई लगभग 7 फीट बताई जा रही है।


सूचना मिलते ही वन विभाग की एक विशेष टीम मौके पर पहुंची और सांप को सुरक्षित ढंग से पकड़ लिया। इस दौरान मंत्री जनक राम और उनकी पत्नी भी मौके पर मौजूद थे। मंत्री की पत्नी ने सांप को पकड़ने वाले व्यक्ति से पूछा कि इस सांप का क्या किया जाएगा। इस पर मंत्री ने मजाकिया अंदाज में कहा कि शायद यह चिड़ियाघर से भटक कर यहां आ गया होगा।


ठंड के मौसम में सांपों का सक्रिय होना आम बात है। मंत्री के आवास के पास ही पटना जू स्थित है, जिसके कारण यहां सांपों का मिलना संभव है। वन विभाग की टीम ने सांप को पकड़ने में काफी सावधानी बरती और सांप को बिना किसी नुकसान पहुंचाए सुरक्षित स्थान पर ले गई।